आम जानकारी
आम जानकारी
चारा
नस्ल की देख रेख
बीमारियां और रोकथाम
• एसिडोसिस (ज्यादा अनाज खाने से) : गेहूं या जौ को ज्यादा खा जाने के कारण यह रोग होता है और यह रोग जानवर के पेट को नुकसान पहुंचाता है।
उपचार: यदि इस बीमारी के लक्षण हैं, तो इसके उपचार के लिए 10 ग्रा / भेड़ के हिसाब से सोडियम बाइकार्बोनेट की खुराक दी जाती है।
• वार्षिक राइग्रास विषाक्तता (एआरजीटी) : यह बीमारी राइग्रास खाने के कारण होती है।(एआरजीटी विषैले पदार्थों के कारण होता है जो खपत करते समय जानवर के मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। विषाक्त पदार्थों को एक जीवाणु द्वारा उत्पादित किया जाता है जो नीमेटोड की एक प्रजाति है जो वार्षिक राइग्रास पौधों को संग्रह करता है)। संक्रमित बीज भेड़ द्वारा खाया जाता है जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए विषैले होते हैं। इससे पशु की मृत्यु भी हो सकती है और यह मुख्य रूप से मध्य अक्तूबर से मध्य दिसंबर तक होती है।
• चीज़ी ग्लैंड : यह एक जीवाणु संक्रमण है जो फेफड़ों या लिम्फ गांठो में मवाद (पस) भरने के कारण होता है, जिससे ऊन उत्पादन घट जाता है।
• कोबाल्ट की कमी : भेड़ में बी12 की कमी के कारण यह रोग मुख्य रूप से होता है।
• कुकड़िया रोग (कोकसीडियोसिस) : यह एक परजीवी बीमारी है, जो एक जानवर से दूसरे जानवर तक फैलती है। दस्त (डायरिया) इस रोग का मुख्य लक्षण है जिसके साथ खून भी आ सकता है)। यह परजीवी रोग है जो भेड़ की आंतों की दीवार को नुकसान पहुंचाता है। इससे भेड़ की मृत्यु भी हो सकती है।
• कॉपर की कमी : यह तांबे की कमी के कारण होता है और इससे भेड़ों में असमान्यतायें हो जाती हैं।
• डर्माटोफिलोसिस (डर्मो या लुम्पी ऊन) : मुख्य रूप से मैरिनो भेड़ इस रोग से पीड़ित होती हैं। संक्रमण गैर-ऊनी क्षेत्रों पर देखा जा सकता है।
• एक्सपोजर लोस्स : यह मुख्य रूप से भेड़ों के बाल काटने के 2 सप्ताह के भीतर होता है क्योंकि भेड़ गर्मी के कारण सामान्य तापमान को बनाए रखने में असमर्थ होते हैं।
• पैर पर फोड़ा होना : यह रोग मुख्य रूप से बरसात के मौसम में होता है। बैक्टीरिया का संक्रमण पैर के अंगों को संक्रमित करता है।
• लिस्टरियोसिस (सर्कलिंग रोग) : यह एक मस्तिष्क जीवाणु संक्रमण है जो जानवरों और मनुष्य दोनों को प्रभावित करता है। झुंड में खराब घास खाने के कारण यह रोग होता है।
• गुलाबी आँख : यह मुख्य रूप से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने के कारण होता है।
• थनो की बीमारी (मैस्टाइटिस) : इस बीमारी में पशु के थन बड़े हो जाते हैं और सूज जाते हैं, दूध पानी बन जाता है और दूध आना कम हो जाता है।
You have successfully login.
Your email and password is incorrect!