N 53: यह किस्म NIPHAD द्वारा जारी की गई है। इसकी गांठे गोल आकार की होती हैं जो लाल रंग में होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 80 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Agrifound Dark Red: यह किस्म NHRDF, नासिक द्वारा जारी की गई है। इसकी गांठे गोलाकार आकार की और गहरे लाल रंग की होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 95-110 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 125-140 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
दूसरे राज्यों की किस्में
Bhima Kiran: यह रबी मौसम में उगाने के लिए उपयुक्त किस्म है। इसकी गांठे हल्के लाल रंग की और अंडाकार आकार की होती हैं। यह किस्म 130 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी गांठे भंडारण करने के लिए अच्छी क्षमता रखते हैं। इसकी औसतन पैदावार 165 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Bhima Shakti: यह किस्म खरीफ और रबी के मौसम में उगाने के लिए उपयुक्त है। यह किस्म रोपाई के 130 दिनों के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 170 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Bhima Shweta: यह रबी मौसम में उगाने के लिए उपयुक्त किस्म है। इसकी गांठे सफेद रंग की और आकार में गोल होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 110-115 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 160 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।