आम जानकारी
हिना को मेंहदी के रूप में भी जाना जाता है। मुख्य रूप से हथेलियों, पैरों, उंगलियों के नाखूनों और बालों को डाई करने के लिए उपयोग किया जाता है। हिना के फूलों से निकाला गया तेल परफ्यूम इंडस्ट्री में प्रयोग होता है। हिना के पत्ते, बीजों की भी औषधीय विशेषताएं हैं। इसके पत्तों का उपयोग रक्तस्त्राव को नियंत्रित करने के लिए और पेचिश के इलाज के लिए बीजों को घी में मिश्रित करके उपयोग किया जाता है। भारत में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश हिना के मुख्य उत्पादक राज्य हैं। राजस्थान हिना के उत्पादन में 90 प्रतिशत का सहयोग देता है। राजस्थान में पाली जिला हिना का मुख्य उत्पादक क्षेत्र है और अच्छी गुणवत्ता वाला सोजत ब्रांड का उत्पादन करता है।
