आम जानकारी
यह ठंडे मौसम की सदाबहार फसल है, जिसमें पशुओं के लिए पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इस फसल का चारा दूध देने वाले पशुओं में दूध की उपज को बढ़ाता है, भले ही वे कम मात्रा में भोजन करें। इसे रबी के मौसम में उगाया जाता है जो कि लगभग 3 वर्ष तक उपज देती है। यह फसल सूखा, ठंडे और गर्म हालातों के प्रतिरोधक है। इसकी जड़ों में राइज़ोबियम बैक्टीरिया की मात्रा होती है, जो कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है।
