RHB 121 (MH 892): यह हाइब्रिड किस्म 75-78 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 8.8-10 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
HHB 67 (Unnat): यह किस्म कम और ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों में उगाने के लिए उपयुक्त है। यह किस्म 65-70 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 6-8 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
HHB 60: यह किस्म 70-75 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 8 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
RHB 177: यह सूखे को सहने योग्य किस्म है। इसकी औसतन पैदावार 8-10 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
ICMH 356: यह किस्म 70-75 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। यह किस्म सूखे को सहने योग्य है और पत्तों के धब्बा रोग की प्रतिरोधक किस्म है।
Pusa 605: यह हाइब्रिड किस्म 70-80 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 3.6-4 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
GHB 538: यह किस्म 75-80 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसके दानों की औसतन उपज 7 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Raj 171: यह हाइब्रिड किस्म 85 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। यह किस्म सामान्य वर्षा वाले हालातों में बिजाई के लिए उपयुक्त है। इसकी औसतन पैदावार 8-10 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
दूसरे राज्यों की किस्में
Kaveri Super: यह किस्म पिछेती बिजाई के लिए उपयुक्त है और 80-85 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
86M66: यह किस्म पिछेती बिजाई के लिए उपयुक्त है और 90 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
86M86: यह किस्म पिछेती बिजाई के लिए उपयुक्त है और 80-85 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
MP 7792 and MP 7872: यह किस्म पिछेती बिजाई के लिए उपयुक्त है और 75-85 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।