Allahbad Sufeda: यह दरमियाने कद की किस्म है। जिसका बूटा गोलाकार होता है। इसकी टहनियां फैली हुई होती हैं। इसका फल नर्म और गोल आकार का होता है। इसके गुद्दे का रंग सफेद होता है जिस में से आकर्षित खुशबू आती है। इसमें टी एस एस की मात्रा 10 से 12 प्रतिशत होती है। इसकी औसतन पैदावार 145 किलो प्रति वृक्ष होती है।
Sardar: इसे एल 49 के नाम से भी जाना जाता है। यह छोटे कद वाली किस्म है, जिसकी टहनियां काफी घनी और फैली हुई होती हैं। इसका फल बड़े आकार और बाहर से खुरदुरा जैसा होता है। इसका गुद्दा क्रीम रंग का होता है। खाने को यह नर्म, रसीला और स्वादिष्ट होता है। इसमें टी एस एस की मात्रा 10 से 12 प्रतिशत होती है। इसकी प्रति बूटा पैदावार 130 से 155 किलोग्राम तक होती है।
Lalit: यह किस्म सैंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सबट्रोपीकल हॉर्टीकल्चर द्वारा जारी की गई है। इसके अंदर का गुद्दा गुलाबी रंग का और बाहर का छिल्का केसरी रंग का होता है। यह किस्म किस्म से 24 प्रतिशत अधिक उपज देती है। यह किस्म खाने और अन्य उत्पाद बनाने के लिए उपयुक्त किस्म है। इंस्टीट्यूट द्वारा इस पौधे को कम कीमतों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
CISH-G-1: इस किस्म का गहरा लाल रंग का फल होता है, जो कि खाने में मीठा होता है। इस किस्म के फल आकर्षित होते हैं जिनके बीज नर्म होते हैं। यह किस्म निर्यात उद्देश्यों के लिए उपयुक्त किस्म है।
CISH-G-2: इस किस्म के फल का गुद्दा लाल रंग का और छिल्के पर सफेद रंग की धारियां होती हैं। फल के बीज नर्म होते हैं।
CISH-G-4: फल आकार में गोल और स्वाद में मीठे होते हैं। फल के बीज कुछ हद तक नर्म होते हैं। यह एक अच्छी उपज वाली किस्म है।
दूसरे राज्यों की किस्में
Allahabad Surkha : यह बिना बीजों वाली किस्म है। इसके फल बड़े और अंदर से गुलाबी रंग के होते हैं।
Apple guava: इस किस्म के फल दरमियाने आकार के गुलाबी रंग के होते हैं। फल स्वाद में मीठे होते हैं और इन्हें लंबे समय के लिए रखा जा सकता है।
Chittidar: यह उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध किस्म है। इसके फल अलाहबाद सुफेदा किस्म जैसे होते हैं। इसके इलावा इस किस्म के फलों के ऊपर लाल रंग के धब्बे होते हैं। इसमें टी एस एस की मात्रा अलाहबाद सुफेदा और एल 49 किस्म से ज्यादा होती है।
Arka Amulya: इसका बूटा छोटा और गोल आकार का होता है। इसके पत्ते काफी घने होते हैं। इसके फल बड़े आकार के, नर्म, गोल और सफेद गुद्दे वाले होते हैं। इसमें टी एस एस की मात्रा 9.3 से 10.1 प्रतिशत तक होती है। इसके एक बूटे से 144 किलोग्राम तक फल प्राप्त हो जाता है।