लाल किस्में: Pusa Red, Nasik Red, Agrifound Light Red, Punjab Red Round, Arka Kalyan,
N-53: यह किस्म NIPHAD द्वारा जारी की गई है। इसकी गांठे गोल समतल आकार की होती हैं जो कि लाल रंग की होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 90-100 दिनों में पक जाती है। इसकी औसतन पैदावार 80 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Agrifound Dark Red: यह किस्म NHRDF, नासिक द्वारा जारी की गई है। इसकी गांठे ग्लोब के आकर की होती हैं और गहरे लाल रंग की होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 95-110 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 125-140 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
सफेद किस्में : Udaipur 102, Pusa White Flat, Pusa White Round.
पीली किस्में
Early Grano: यह किस्म आई ए आर आई, नई दिल्ली द्वारा तैयार की गई है| इसके प्याज़ पीले रंग के होते है| यह खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| इसकी औसतन पैदावार 200 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
दूसरे राज्यों की किस्में
PRO 6: यह मध्यम कद,गहरे लाल रंग, बड़ी मध्यम और गोल गांठों वाली किस्म है| यह किस्म पनीरी लगाने से 120 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 175 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| इसके प्याज़ ज्यादा समय तक रखे जा सकते है|
Punjab Naroya: यह मध्यम कद,गहरे लाल रंग, बड़ी मध्यम और गोल गांठों वाली किस्म है| यह किस्म पनीरी लगाने से 145 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार150 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| यह जामुनी धब्बों के रोग की रोधक किस्म है|
Punjab White: यह बड़ी - मध्यम, गोल और सफेद गांठों वाली किस्म है| इसकी औसतन पैदावार 135 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Bhima Kiran: यह रबी के मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| इसके प्याज़ हल्के लाल रंग के और गोल से अंडाकार होते है| यह किस्म 145 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है| इसके प्याज़ों को ज्यादा समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है| इसकी औसतन पैदावार 165 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Bhima Shakti: यह खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| यह किस्म पनीरी लगाने से 130 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 170 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Bhima Shweta: यह रबी के मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| इसके प्याज़ सफेद और गोल होते है| यह किस्म पनीरी लगाने से110-115 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 160 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|