Asiatic varieties
Japanese White : इस किस्म की जड़ें सफेद, लंबी और बेलनाकार होती हैं। यह किस्म 60 दिनों में तैयार हो जाती है। यह किस्म दरमियानी ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में उगाने के लिए उपयुक्त किस्म है। इसकी औसतन पैदावार 83-104 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Chinese Pink : इसकी जड़ें गुलाबी होती हैं। यह बेलनाकार, सफेद गुद्दे वाली किस्म है। इसके लंबे पत्तों पर लाल रंग की धारियां होती हैं। यह किस्म 45 दिनों में तैयार हो जाती है। यह किस्म ऊंचे और दरमियाने पहाड़ी क्षेत्रों में उगाने के लिए उपयुक्त है। इसकी औसतन पैदावार 83-104 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Pusa Chetki : इसकी जड़ें लंबी, सफेद होती हैं। यह किस्म गर्मियों के मौसम में बोने के लिए उपयुक्त है। इसकी औसतन पैदावार 62.5-83 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
European varieties
Pusa Himani : यह किस्म 30-35 सैं.मी. लंबी, मोटी, तीखी, और गोल आकार की होती हैं। इस किस्म का ऊपर का हिस्सा हल्के हरे रंग का और निचला हिस्सा हल्के सफेद रंग का होता है। यह किस्म 55-60 दिनों में तैयार हो जाती है। यह किस्म दिसंबर-फरवरी के महीने में निचले क्षेत्रों में बोने के लिए उपयुक्त है और दरमियाने और ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मियों के महीने में बोने के लिए उपयुक्त है। इस किस्म की औसतन पैदावार 94-105 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Palam Hiday : इस किस्म के किनारों के बिना सीधे पत्ते होते हैं। गोल से समतल जड़ें होती हैं, ऊपर का हिस्सा हल्का हरा और निचला हिस्सा हल्के सफेद रंग का होता है। इसका गुलाबी रंग का गुद्दा होता है जो कुरकुरा होता है और बिना रेषे वाला होता है। यह विटामिन सी का उच्च स्त्रोत है। यह किस्म 45-50 दिनों में तैयार हो जाती है और औसतन पैदावार 25 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
White Icicle : यह किस्म शुद्ध सफेद, छोटी, संकीर्ण और हल्की जड़ों वाली किस्म है। यह किस्म 30 दिनों में पक जाती है। इस किस्म की बिजाई के लिए सर्दियों का मौसम अनुकूल होता है। इस किस्म की औसतन पैदावार 25 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
दूसरे राज्यों की किस्में
Rapid Red White Tips : यह बहुत जल्दी पकने वाली यूरोपियन टेबल की किस्म है। यह किस्म 25-30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी जड़ें छोटी और गहरे लाल रंग की और शुद्ध सफेद रंग का गुद्दा होता है।
French Breakfast : यह किस्म घर के कामों में प्रयोग किए जाने के लिए उपयुक्त है।
Pusa Desi : यह किस्म उत्तरी मैदानों में उगाने के लिए उपयुक्त है। इसकी जड़ें शुद्ध सफेद होती हैं। यह किस्म 50-55 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं।
Punjab Pasand : यह किस्म मार्च के दूसरे पखवाड़े में बिजाई के लिए उपयुक्त है। यह जल्दी पकने वाली किस्म है, जो बिजाई के बाद 45 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इसकी जड़ें लंबी, सफेद और बालों रहित होती हैं। यह किस्म मौसमी और बेमौसमी फसल के तौर पर उगाई जा सकती है। मुख्य मौसम में इसकी औसतन पैदावार 215 क्विंटल और बेमौसम में इसकी औसतन पैदावार 140 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Pusa Reshmi : यह किस्म अगेती बिजाई के लिए अनुकूल है। यह 50-60 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
Arka Nishant : यह लंबी और गुलाबी जड़ों वाली किस्म है। यह किस्म 50-55 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं।