आम जानकारी
हल्दी एक सदाबहार बूटी है और दक्षिण एशिया की फसल है। इसे 'भारतीय केसर' भी कहा जाता है और यह भारतीय रसोई में प्रयोग हाने वाला एक महत्तवपूर्ण मसाला है और स्वाद और रंग के लिए प्रयोग किया जाता है। हल्दी, दवाइयों में भी प्रयोग की जाती है क्योंकि इसमें कैंसर और विषाणु विरोधी तत्व पाए जाते हैं। इसे धार्मिक और रीति रिवाज़ों के कामों में भी प्रयोग किया जाता है। इसके विकास के लिए राईजोमस प्रयोग किये जाते हैं। इसके पत्ते लंबे, चौड़े और गहरे हरे रंग के और फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा हल्दी उगाने, खाने और निर्यात करने वाला देश है। भारत में हल्दी के आंध्रा प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, कर्नाटक और केरल मुख्य उत्पादक राज्य हैं।