Nasik Red: इस किस्म की गांठे लाल रंग की, ज्यादा देर तक रहने वाली होती हैं। इसकी औसतन पैदावार 85-100 क्विंटल प्रति एकड़ होती है। यह निचली और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में खेती करने के लिए उपयुक्त किस्म है।
Agrifound Dark Red: यह किस्म नासिक द्वारा जारी की गई है। इसकी गांठे गोलाकार आकार की और गहरे लाल रंग की होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 150-160 दिनों में पक जाती है। इसकी औसतन पैदावार 83-105 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Brown Spanish: इसकी गांठे गोल और अंडाकार आकार की होती हैं। यह किस्म लाल भूरे रंग की और छिल्का मोटा होता है। यह किस्म ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में उगाने के लिए उपयुक्त है।
Palam Lohit: यह आकर्षित गहरे लाल रंग की किस्म है। इसकी गांठे गोल आकार की होती हैं। इसकी औसतन पैदावार 204 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
दूसरे राज्यों की किस्में
PRO 6: इस किस्म का कद मध्यम होता है। प्याज गहरे लाल रंग के होते हैं। गांठे मध्यम बड़ी और गोल होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 120 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 175 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| इसके प्याज़ ज्यादा समय तक रखे जा सकते है|
Punjab Naroya: इस किस्म का कद मध्यम होता है। प्याज गहरे लाल रंग के होते हैं। गांठे मध्यम बड़ी और गोल होती हैं। यह किस्म रोपाई के बाद 145 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 150 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| यह जामुनी धब्बों के रोग को सहनेयोग्य किस्म है|
Bhima Kiran: यह रबी के मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| इसके प्याज़ हल्के लाल रंग के और गोल से अंडाकार होते है| यह किस्म 130 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इस किस्म की गांठों को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। इसकी औसतन पैदावार 165 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।
Bhima Shakti: यह खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| यह किस्म रोपाई के बाद 130 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 170 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Bhima Shweta: यह रबी के मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| इसके प्याज़ सफेद और गोल होते है| यह किस्म पनीरी लगाने से 110-115 दिनों तक तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 160 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Early Grano: यह किस्म आई. ऐ. आर. आई., नई दिल्ली द्वारा तैयार की गई है| इसके प्याज़ पीले रंग के होते है| यह खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगानेयोग्य किस्म है| इसकी औसतन पैदावार 200 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|