Calcuttia: इस किस्म के फल बड़े और आकर्षिक होते हैं। इसकी तुड़ाई जून के तीसरे सप्ताह के दौरान की जा सकती है। इस किस्म पर फलों के घने गुच्छे लगते हैं। इसकी गुणवत्ता भी अच्छी होती है। इसके फल रसभरे और स्वादी होते हैं। यह किस्म 81-84 दिनों में तैयार हो जाती है।
Dehradun: यह अगेती और लगातार फल देने वाली किस्म है। इसके फल जून के दूसरे सप्ताह में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके फल आकर्षक रंग वाले होते हैं पर यह बड़ी जल्दी दरारें छोड़ जाते हैं। इसके फल मीठे, नर्म, रसभरे और बहुत स्वादिष्ट होते हैं। यह किस्म 84-87 दिनों में तैयार हो जाती है।
Rose Scented: इसके फूलों में गुलाब की सुगंध होती है। यह मध्यम पकने वाली किस्म है। जो अंत जून से जुलाई के पहले सप्ताह में पक जाती है। इसके फल दिल के आकार के गुलाबी रंग के होते हैं। बीज छोटे होते हैं और फलों में दरारें होती हैं।
दूसरे राज्यों की किस्में
Seedless Late: इसका फल गुद्दे से भरपूर होता है। इनका रंग गहरा लाल और स्वाद मीठा और रस भरा होता है। इसकी फसल जून के तीसरे सप्ताह में तैयार हो जाती है।
Rose Scented: यह प्रसिद्ध मध्य मौसम की किस्म है। इसके फल मध्यम से बड़े आकार के होते हैं। इसका गुद्दा रसदार, मीठा और सलेटी रंग का होता है।
Saharanpur
Muzaffarpur
Khatti
Gulabi