Alton: इसके फल मध्यम आकार के, गोलाकर, गुद्दा गुठली से चिपका हुआ, बेरियम पीला रंग, छिल्का थोड़ी खटास वाला होता है। यह किस्म जून के तीसरे सप्ताह में पककर तैयार हो जाती है।
Worlds Earliest: इसके फल छोटे से मध्यम आकार के, गुद्दा हल्के भूरे रंग का, रसदार, गुठली से चिपका हुआ होता है। यह किस्म जून के तीसरे सप्ताह में पककर तैयार हो जाती है।
Early White Giant: इसके फल छोटे से मध्यम आकार के, आकर्षित और सुगंधित होते हैं। गुद्दा मीठा होता है। यह किस्म जून के दूसरे सप्ताह में पककर तैयार हो जाती है। इसका गुद्दा गुठली से आसानी से अलग होने वाला होता है।
Red Heaven: इसके फल दरमियाने गोल, अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं। छिल्का पीला और सख्त होता है। यह किस्म जून के महीने में पककर तैयार हो जाती है।
Stark Red Gold: इसके फल मध्यम आकार के होते हैं। छिल्का पीले संतरी रंग का जिसमें पीले रंग का गुद्दा होता है। गुद्दा गुठली से थोड़ा चिपका हुआ होता है। इसमें टी एस एस की कुल मात्रा 12.4 प्रतिशत होती है। यह किस्म जल्दी पकने वाली, मई के आखिरी सप्ताह में पककर तैयार हो जाती है। इसका पौधा लंबा, फैलने वाला और ज्यादा फल देना वाला होता है।
Snow Queen (Nectarine): इसके फल छोटे से मध्यम आकार के, चमकदार सफेद रंग के होते हैं। मध्य जून में फल पककर तैयार हो जाते हैं। इसका पौधा फैलने वाला, अच्छी उपज देने वाला होता है। यह किस्म 6000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाने के लिए उपयुक्त है।
Sharbati: फल बड़े, हरे पीले रंग के साथ हल्के गुलाबी रंग के, अधिक रसदार, अच्छा स्वाद होता है। जून के आखिरी में फल पककर तैयार हो जाते हैं।
Shan-e- Punjab: यह किस्म मई के दूसरे सप्ताह में पक जाती है। इसके फल बड़े आकार के पीले रंग के साथ हल्के लाल रंग के, उत्तम स्वाद वाले और गुठली रहित होते हैं। इस किस्म के फल सख्त होते हैं। यह किस्म परिवहन के लिए और पैकिंग के लिए उपयुक्त है। इसकी नियमित फलों की उपज 125 किलो प्रति वृक्ष होती है।
July Albert: इसके फल मध्यम आकार के होते हैं। छिल्के का रंग हल्का लाल, गठीला गुद्दा पीले रंग का, नर्म होता है। इसके फल अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं। यह किस्म जुलाई के दूसरे सप्ताह में पक जाती है। यह पैकिंग के लिए उपयुक्त किस्म है।
Summer Set: इसके फल मध्यम आकार के पीले से संतरी रंग के होते हैं। गुद्दा गुठली से चिपका हुआ होता है। यह किस्म मध्यम फैलने वाली और मध्यम उपज देने वाली किस्म है। इसके फल जून के आखिरी सप्ताह में पक जाते हैं। इसमें टी एस एस की मात्रा 12 प्रतिशत होती है।
JH HALE.: इस किस्म के फल मध्यम आकार के, गोलाकार, लाल जामुनी रंग के होते हैं। इनमें थोड़ी खटास होती है। ये फल जुलाई के तीसरे सप्ताह में पक जाते हैं।
Silver King (Nectarine): यह किस्म कुल्लू की पहाड़ियों में उगाने के लिए उपयुक्त है। इसके फल मई से मध्य जून के आखिरी सप्ताह में पक जाते हैं। फलों का रंग हरा सफेद होता है। इनका 3/4 हिस्सा लाल रंग का होता है। गुद्दा क्रीमिश सफेद रंग का, स्वाद में मीठा होता है। इसमें कुल घुलनशील की मात्रा 8-10 प्रतिशत होती है और अम्लता 0.6 प्रतिशत होती है।
Venus Misoori (Nectarine): यह मध्य मौसम की किस्म, जुलाई के पहले सप्ताह में पक जाती है। इसके फल आकार में अत्याधिक बड़े, हरे पीले रंग के होते हैं। फल की सतह खुरदरी होती है। फल का 3/4 हिस्सा मैरून लाल रंग का होता है। गुद्दा सख्त और कुरकुरा, पीले रंग का, स्वाद में मीठा होता है। इसका फल अति गुणकारी होता है। इस किस्म का पौधा मध्यम उगने वाला और अधिक फल देने वाला होता है।
Suncrest (Nectarine): इस किस्म के फल का भार 102.25 ग्राम होता है। फल लंबा, मध्यम आकार का, छिल्का पीले संतरी रंग का, गुद्दे का रंग संतरी होता है। गुठली लंबी होती है जिसका भार 4.61 ग्राम होता है। इसके गुद्दे, गुठली का अनुपात 22.84 होता है। टी एस एस की मात्रा 18.4 डिगरी होती है। अम्लीय की मात्रा 0.5 प्रतिशत होती है। सुक्रॉस की मात्रा 14.46 प्रतिशत होती है। इसमें अघुलनशील शर्करा की मात्रा 8.34 प्रतिशत होती है।
Early Grande: इस किस्म के फल का भार 82.67 ग्राम होता है। फल मध्यम आकार का और लंबा होता है। छिल्का पीले हरे रंग का, गुद्दा पीले रंग का होता है। गुठली लंबी होती है जिसका भार 5.44 ग्राम होता है। टी एस एस की मात्रा 13.6 डिगरी ब्रिक्स, अम्लता 0.5 प्रतिशत, सुक्रॉस 14.46 प्रतिशत, अघुलनशील शर्करा की मात्रा 8.81 प्रतिशत होती है।
Pratap: इस किस्म के फल का भार 111.55 ग्राम होता है। फल मध्यम आकार का, गोलाकार, छिल्का पीले संतरी रंग का, गुद्दा पीले रंग का होता है। गुठली गोल होती है जिसका भार 4.11 ग्राम होता है। टी एस एस की मात्रा 13.5 डिगरी होती है। अम्लता 0.62 प्रतिशत, सुक्रॉस 12.91 प्रतिशत और अघुलनशील शर्करा की मात्रा 9.29 प्रतिशत होती है।
Suncrest: यह मध्य मौसम की किस्म, जून के आखिरी सप्ताह में पक जाती है। इसके फल का आकार बड़ा होता है और भार 175 ग्राम होता है। फल गोल, सख्त, पीले रंग का छिल्का, फल मीठे और रसदार होते हैं। टी एस एस की मात्रा 10.5 डिगरी ब्रिक्स होती है।
Glow Heaven: यह मध्य मौसम की किस्म है। इसके फल बड़े आकार के, भार 190 ग्राम होता है। फल गोल, मीठे, रसदार, पीला गुद्दा होता है। इसमें टी एस एस की मात्रा 11.2 डिगरी ब्रिक्स होती है। यह किस्म जुलाई के पहले सप्ताह में पक जाती है।
दूसरे राज्यों की किस्में
पूरे भारत में उपलब्ध आडू की अलग-अलग किस्में prabhat, Pratap, Flordasun, Shan-e- Punjab, Florda red sun, Red (Nectarine), Khurmani, Sharbati, Flordaprince है|
Khurmani: इस किस्म के फल बड़े, आकर्षित और लाल रंग के होते है, इसका गुद्दा सफेद, नरम, रसीला और गुठली चिपकी हुई होती हैं|
Florida Red: इस किस्म के फल बढिया, मध्य मौसम वाले होते है जो जून के शुरू में पक जाते है| इसके फल बड़े, आमतौर पर लाल, रसीले और गुठली के बिना होते है| इसकी औसतन पैदावार 100 किलो प्रति वृक्ष होती हैं|