Gobind: यह मध्यम उपज देने वाला पौधा है। यह किन्नौर क्षेत्र में उगाने के लिए उपयुक्त किस्म है। यह सितंबर के अंत में पक जाती है। इसके फल का आकार मध्यम होता है। गिरी अच्छी गुणवत्ता वाली होती है। अच्छी भरी हुई गुठली होती है। इसका छिल्का कागज़ी होता है। गिरी को आसानी से निकाला जा सकता है।
Eureka: इसके फल मध्यम आकार के, आसानी से तोड़े जाने वाले होते हैं। इसकी गिरी हल्के भूरे रंग की, अच्छी गुणवत्ता वाली होती है। इस किस्म से 50 प्रतिशत गिरी की उपज प्राप्त होती है। अच्छी गुठली होती है जो कि गिरी के साथ अच्छी भरी हुई होती है।
Placentia: इसके फल मध्यम आकार के होते हैं। 48 प्रतिशत गिरियों की उपज प्राप्त होती है। इसकी गिरियां सफेद रंग की होती हैं। पौधे का आकार छोटा होता है। यह किस्म जल्दी पकने वाली होती है।
Wilson Wonder: इसके फल कुछ चपटे, अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं। यह किस्म पतझड़ मौसम में पक जाती है।
Franquette: यह देरी से पकने वाली किस्म है। इसकी गुठली हल्के भूरे रंग की होती है, अच्छी गुणवत्ता वाली होती है और छोटे से मध्यम आकार के फल होते हैं। यह 48 प्रतिशत गिरियों की उपज देती है। इसके वृक्ष का आकार छोटा होता है।
Pratap: यह कोटखाई क्षेत्र की चुनी गई किस्म है। इसके फल आयताकार होते हैं। फल का भार 24 ग्राम होता है। फल लंबा, साफ और हल्का सा आसमानी रंग का छिल्का होता है। अखरोट तोड़ने में थोड़ा कठोर होता है। इसका छिल्का हल्का पतला (16 मि.मी. मोटा) होता है। गिरी अच्छी (49.7 प्रतिशत) होती है। इसके पौधे का आकार बड़ा होता है। यह अधिक उपज देने वाली किस्म है।
Soldering Selection: फल का भार मध्यम (17 ग्राम) होता है। फल गोलाकार आकार का होता है। छिल्का मध्यम सख्त और चपटा होता है। गिरियों का रंग हल्का (40 प्रतिशत) होता है। गिरियों में 49 प्रतिशत वसा और प्रोटीन 21 प्रतिशत होता है। गिरियां अच्छी गुणवत्ता वाली और गिरियों का स्वाद अच्छा होता है। पौधे की वृद्धि अच्छी होती है। यह मध्यम उपज देने वाली किस्म है।
Kotkhai Selection 1: यह जल्दी पकने वाली किस्म है। इसके फल का आकार मध्यम और भार 15.4 ग्राम होता है। छिल्का चपटा और पतला (1.4 मि.मी. मोटा) होता है। यह किस्म 58 प्रतिशत गिरियां देती हैं। गिरियां हल्के रंग की और स्वाद होती हैं।
Servery: यह किस्म कुल्लू की पहाड़ियों के लिए उपयुक्त है। गिरियां मध्यम आकार की और भार 15.0 ग्राम होता है। गिरियों का आकार अंडाकार, सिरा तीखा, नर्म छिल्का होता है, जो कि हल्के रंग का होता है। छिल्का मध्यम सख्त होता है। गिरियां हल्के रंग की होती हैं। यह किस्म गिरियों की उपज 65 प्रतिशत देती है।
K.N.-5: पौधा मध्यम बढ़ने वाला होता है। इसकी गिरियां लंबी, चतुर्भुज आकार की होती हैं, भार 18.33 ग्राम होता है। छिल्के का रंग हल्का जिसकी नर्म परत होती है और गिरियां हल्के रंग की होती हैं। यह किस्म 56.36 प्रतिशत गिरियों की उपज देती है।
K-12: पौधा मध्यम बढ़ने वाला होता है। गिरी का भार 19.05 ग्राम होता है जो कि गोल लंबे आकार की होती हैं गिरियां चतुर्भुज आकार की होती हैं, छिल्का हरे रंग का होता है। गिरियों का रंग बहुत हल्का होता है। यह किस्म 54.99 प्रतिशत गिरियों की उपज देती है।
S.H.-23: पौधा मध्यम बढ़ने वाला होता है। गिरी का भार 14.81 ग्राम होता है गिरियों का आकार अंडाकार, छिल्का नर्म और हल्के रंग का होता है। गिरियों का रंग हल्का होता है। यह किस्म गिरियों की 52.67 प्रतिशत उपज देती है।
S.H.-24: पौधा मध्यम बढ़ने वाला होता है। गुठली हल्के रंग की होती है। गिरियों का बाहरी छिल्का नर्म, गिरियां हल्के रंग की होती हैं जो कि 60.08 प्रतिशत उपज देती हैं।
S.R.-11: पौधा धीरे बढ़ने वाला होता है। गिरियों का भार 14.35 ग्राम होता है। गिरियां बड़े आकार की, लंबी, बेलनाकार होती हैं। इसका छिल्का हल्कें रंग का, नर्म होता है। गिरियां बहुत हल्के रंग की होती हैं। इसकी गिरियों की उपज 61.05 प्रतिशत होती है।