आम जानकारी
इसे मुख्य तौर पर अंजीर के नाम से जाना जाता है और यह मोराएसी परिवार से संबंधित है। अंजीर की खेती के लिए गर्म मौसम और लंबी गर्मियां अच्छी रहती हैं। इन्हें कंटेनर में भी उगाया जा सकता है। अंजीर फल को कच्चा खाया जाता है इसे संरक्षित भी किया जा सकता है और खाना बनाने के उद्देश्य से भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे भारत की मामूली फल की फसल के रूप में माना जाता है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तामिलनाडू मुख्य अंजीर की खेती करने वाले राज्य हैं। इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं जैसे कि यह पाचन शक्ति को सुधारता है और कैंसर को रोकने में मदद करता हैं। यह दिल की बीमारियों को दूर करता है और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का उच्च स्त्रोत है।