Cucumber-75: इस किस्म के फल हल्के रंग के, 11-15 सैं.मी. लम्बे, और इनकी पहली तुड़ाई 75 दिनों में की जाती है और इसकी औसतन पैदावार 62.5-80 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| यह मध्यवर्ती क्षेत्रों में उगाने के लिए अनुकूल है|
Cucumber-90: इस किस्म के फल बहुत बड़े, 15-20 सैं.मी. लम्बे, और इनकी पहली तुड़ाई 90 दिनों में की जाती है और इसकी औसतन पैदावार 62.5-80 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| यह मध्यवर्ती क्षेत्रों में उगाने के लिए अनुकूल है|
Poinsett: इस किस्म के फल गहरे हरे रंग के, 15-20 सैं.मी. लम्बे, और इनकी पहली तुड़ाई 60 दिनों में की जाती है और इसकी औसतन पैदावार 50-52 क्विंटल प्रति एकड़ होती है| यह मध्यवर्ती क्षेत्रों में उगाने के लिए अनुकूल है|
KH-1: F-1 यह हाइब्रिड किस्म है| इसके फल नर्म, 12-14 सैं.मी. लम्बे और हल्के हरे रंग के होते है| यह जल्दी पकने वाली किस्म है, यह 65 दिनों पक जाते है| इसकी औसतन पैदावार 145-166 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
Cucumber Hybrid-2: यह नई हाइब्रिड किस्म है| यह ठंडे इलाकों के लिए अनुकूल है, इसके पौधे का कद 5 सैं.मी., हरे रंग के फल, 20-30 सैं.मी. लम्बे, 40 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी औसतन पैदावार 230-250 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|
दूसरे राज्यों की किस्में
Punjab Naveen: यह किस्म 2008 में तैयार की गई है | इस किस्म के पौधे के पत्तों का रंग गहरा हरा, फलों का आकार बराबर बेलनाकार और तल मुलायम और फीके हरे रंग का होता है| इसके फल कुरकुरे और कड़वेपन रहित और बीज रहित होते है| इसमें विटामिन सी की उच्च मात्रा पायी जाती है और सूखे पदार्थ की मात्रा ज्यादा होती है| यह किस्म 68 दिनों में पक जाती है| इसके फल स्वादिष्ट, रंग और रूप आकर्षित, आकार और बनावट बढिया होती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 70 क्विंटल प्रति एकड़ होती है |
Pusa Uday: यह किस्म आई.ऐ.आर.आई के द्वारा तैयार की गई है| इस किस्म के फलों का रंग फीका हरा, दरमियाना आकार और लम्बाई 15सैं.मी. होती हैं| एक एकड़ ज़मीन में 1.45 किलोग्राम बीजों का प्रयोग करें| यह किस्म 50-55 दिनों में पक जाती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 65 क्विंटल प्रति एकड़ होती हैं|
Pusa Barkha: यह किस्म खरीफ के मौसम के लिए तैयार की गई हैं| यह उच्च मात्रा वाली नमी, तापमान और पत्तों के धब्बे रोग को सहन कर सकती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 78 क्विंटल प्रति एकड़ होती है|