Red Bartlett: इस किस्म का लम्बे समय के लिए भण्ड़ारण किया जा सकता है| हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इस किस्म को मुख्य रूप से दरमियाने मौसम में उगाया जाता है| इसके फल चमकीले और दिखने में दानेदार होते हैं| जैसे इसका फल पकता है यह मीठा होता जाता है|
Winter Nellis: हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में यह किस्म देरी वाले मौसम में उगाई जाती है| इस किस्म के फल मीठे, रसभरे और बढ़िया सुगंध वाले होते हैं| इसके फल पकने के समय पीले-हरे रंग के होते हैं|
Starking Delicious: हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में यह किस्म दरमियाने मौसम में उगाई जाती है| इस किस्म के फल मीठे, रसभरे होते हैं यह किस्म झुलस रोग की रोधक है|
Flemish Beauty: यह किस्म हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में देरी वाले मौसम में उगाई जाती है| इसके फल हरे रंग के होते हैं और पकने के समय पीले रंग के हो जाते हैं| इसका गुद्दा कोमल होता है|
Seckel: यह किस्म हिमाचल प्रदेश में अगेती मौसम में उगाई जाती है| इसके फलों की तुड़ाई मुख्य तौर पर फल गहरे लाल रंग के होने पर की जाती है|
Comice: इस किस्म के फल देखने में मलाई जैसे, दानेदार, स्वाद में मीठे और सुगंधित होते हैं|
Conference: यह देरी से उगने वाली किस्म है इसके फल का ऊपरी हिस्सा लम्बा होता है| इसके फल कुरकुरे होते हैं पर पकने के समय यह मक्खन की तरह कोमल होते है|
Star Crimson, Kiffer, Moti Dandi और Max Red किस्मों की भी हिमाचल प्रदेश में खेती की जाती है|
दूसरे राज्यों की किस्में
Patharnakh: यह कठोर नाशपाती और फैलने वाली किस्म है| इसके फल सामान्य आकार के, गोल और हरे रंग के होते है,जिन पर बिंदियां बनी होती हैं| इसका गुद्दा रसभरा और कुरकुरा होता है| इसकी गुणवत्ता ज्यादा समय के लिए स्टोर होने के कारण, दूरी वाले स्थानों पर आसानी से भेजा जा सकता है| यह किस्म जुलाई के आखिरी हफ्ते में पक कर तैयार हो जाती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 150 किलो प्रति वृक्ष होती है|
Punjab Nakh: यह कठोर नाशपाती और फैलने वाली किस्म है| जो Patharnakh से ली गयी है| इसके फल अंडाकार, हल्के पीले रंग के होते है, जिन पर बिंदियां बनी होती हैं| इसका गुद्दा रसभरा और कुरकुरा होता है| यह किस्म जुलाई के चौथे हफ्ते में पक कर तैयार हो जाती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 190 किलो प्रति वृक्ष होती है|
Punjab Gold: यह सामान्य नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके फल बढ़े, सुनहरी-पीले रंग के और सफेद गुद्दे वाले होते है| यह किस्म जुलाई के आखिरी हफ्ते में पक कर तैयार हो जाती है| यह किस्म कई और उत्पाद बनाने के लिए भी उचित मानी जाती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 80 किलो प्रति वृक्ष होती है|
Punjab Nectar: यह सामान्य नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके वृक्ष मध्यम कद के होते है| इसके फल सामान्य से बढ़े आकार के, पीले-हरे रंग के ओर सफेद गुद्दे वाले होते है| पकने के समय यह बहुत रसीले हो जाते हैं| यह किस्म जुलाई के अंत तक पक कर तैयार हो जाती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 80 किलो प्रति वृक्ष होती है|
Punjab Beauty: यह सामान्य नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके वृक्ष मध्यम कद के और ऊपर की तरफ बढ़ने वाले होते है, जो सारा साल फल देते हैं| इसके फल सामान्य से बढ़े आकार के, पीले-हरे रंग के और सफेद गुद्दे वाले होते है, जो ज्यादा रसीला और मीठा होता है| इसके फल जुलाई के तीसरे हफ्ते में पक जाते है| इस किस्म की औसतन पैदावार 80 किलो प्रति वृक्ष होती है|
Le conte: यह सामान्य नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके फल छोटे से मध्यम आकर के, हरे-पीले रंग के और सफेद, रसीले, स्वाद गुद्दे वाले होते है| यह किस्म अगस्त के पहले तक पक कर तैयार हो जाती है| इस किस्म की औसतन पैदावार 60-80 किलो प्रति वृक्ष होती है|
Nigisiki: यह नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके फलों का गुद्दा सफेद और रसीला होता है और इसका शुगर की मात्रा 12.9% होता है| यह किस्म जून के अंत से लेकर जुलाई के पहले हफ्ते में पक कर तैयार हो जाती है|
Punjab soft: यह नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके फलों का आकार सामान्य और सफेद गुद्दे वाला होता है| इसका शुगर की मात्रा 11.3% होता है|
Keiffer: यह जल्दी पकने वाली किस्म है| इसके फल बढ़े और सुनहरी पीले रंग के होते है|
Baggugosha: यह सामान्य नरम नाशपाती वाली किस्म है| इसके फल हरे-पीले रंग के होते है, जिसका गुद्दा मीठा और क्रीम या सफेद रंग का होता है| इसके फल अगस्त के पहले हफ्ते तक पक कर तैयार हो जाते है| यह दूरी वाले स्थानों पर ले जाने के लिए अनुकूल किस्म है| इस किस्म की औसतन पैदावार 60 किलो प्रति वृक्ष होती है|