आम जानकारी
कीवी को ‘चाइनीज़ गूज़बैरी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन बी और विटामिन सी का उच्च स्त्रोत है और कैल्शियम, पोटेशियम और फासफोरस जैसे खनिजों का भी उच्च स्त्रोत है। कीवी को ऐसे ही या फिर सलाद या खाने के बाद भी परोसा जा सकता है। इसे वाइन या स्क्वैश बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। भारत में इसे मुख्यत: हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर,मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, और केरला में उगाया जाता है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, शिमला, मंडी, सोलन और सिरमौर कीवी की खेती के लिए उपयुक्त क्षेत्र हैं।