पंजाब में पपीते की बागबानी

आम जानकारी

यह उष्णकटिबंधीय फल है जिसका मूल स्थान मैक्सिको है। यह कैरिऐसी परिवार से संबंधित है। यह एक तेजी से बढ़ने वाला पौधा है जो लंबे समय तक फल देता है और इसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। भारत को पपीता के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में जाना जाता है। इसे गमलों, ग्रीन हाउस, पॉलीहाउस और कंटेनर में उगाया जा सकता है। इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं जैसे कि कब्ज, कैंसर को दूर करने में मदद करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करता है। यह विटामिन ए और विटामिन सी का उच्च स्त्रोत है। भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, जम्मू और कश्मीर, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तामिलनाडू और आंध्र पदेश पपीते की खेती करने वाले मुख्य राज्य हैं।

मिट्टी

इसे मिट्टी की व्यापक किस्मों में उगाया जा सकता है। अच्छे निकास वाली पहाड़ी मिट्टी पपीते की खेती के लिए उपयुक्त होती है। रेतली और भारी मिट्टी में इसकी खेती ना करें। पपीते की खेती के लिए मिट्टी की पी एच 6.5-7.0 होनी चाहिए।

प्रसिद्ध किस्में और पैदावार

Red Lady: यह किस्म 2013 में जारी की गई है। इस किस्म के पौधे की वृद्धि तेजी से होती है। इसके पौधे की ऊंचाई 238 सैं.मी. होती है 86 सैं.मी. कद का हो जाने पर पौधा फल देना शुरू करता है। फल मध्यम आकार के, लंबकार से अंडाकार के होते हैं और अच्छे स्वाद वाला लाल रंग का गुद्दा होता है। पौधा 10 महीने में पक जाता है और इसकी औसतन पैदावार 50 किलो होती है। यह किस्म कीटों और बीमारियों के प्रतिरोधक होती है।
 
Punjab Sweet:  यह किस्म 1993 में जारी की गई है। यह द्विलिंगी किस्म है इसके पौधे की ऊंचाई 190 सैं.मी. होती है। 100 सैं.मी. कद का हो जाने पर पौधा फल देना शुरू करता है। इसके फल आकार में बड़े, लंबकार आकार के होते हैं और फल का गुद्दा गहरे पीले रंग का होता है। फल में टी एस एस की मात्रा 9.0-10.5 प्रतिशत होती है। फल की औसतन पैदावार 50 किलो प्रति पौधा होती है। पौधा सिट्रस जूं के कम संवेदनशील होता है।
 
Pusa Delicious: यह किस्म 1992 में जारी की गई है। इस किस्म के पौधों पर नर और मादा एक ही फूल पर होते हैं, जो कि 210 सैं.मी. ऊंची होती है। 110 सैं.मी. कद का हो जाने पर पौधा फल देना शुरू करता है। इसके फल मध्यम से बड़े आकार के, लंबकार से अंडाकार आकार के होते हैं और गहरे संतरी रंग का गुद्दा होता है जिसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। इसमें टी एस एस की मात्रा 8-10 प्रतिशत होती है और इसकी औसतन पैदावार 46 किलो प्रति पौधा होती है।
 
Pusa Dwarf: यह किस्म 1992 में जारी की गई है। यह द्विलिंगी और छोटे कद की किस्म है जिसकी ऊंचाई 165 सैं.मी. होती है और इसे 100 सैं.मी. ऊंचाई से फल लगने शुरू हो जाते हैं। इसके फल मध्यम आकार के, अंडाकार होते हैं और गुद्दा संतरी रंग का होता है। इसमें टी एस एस की मात्रा 8-10 प्रतिशत होती है और इसकी औसतन पैदावार 35 किलो प्रति पौधा होती है।
 
Honey Dew: यह किस्म 1975 में जारी की गई है। इसे Madhu Bindu के नाम से भी जाना जाता है। इसके पौधे का कद मध्यम होता है। इसके फल बड़े आकार के, लंबकार और इसमें बीज कम होते हैं। फल का गुद्दा बहुत ही अच्छा, साफ, मीठा और अच्छे स्वाद वाला होता है।
 
दूसरे राज्यों की किस्में
 
Washington: इस किस्म  के फलों में कम बीज होते हैं, फल का आकार बड़ा, पीले रंग का गुद्दा, खाने में मीठा होता है। नर पौधा मादा पौधे से छोटा होता है, और पौधा थोड़े छोटे आकार का होता है।
 
Coorg Honey: इस किस्म के फल में बहुत कम बीज होते हैं, फल का आकार बड़ा, यह Honey Dew किस्म से बहुत कम मीठा होता है और पौधे का कद बड़ा होता है। नर और मादा फल एक ही वृक्ष पर फल देते हैं।
 
CO.2:  इसके फल बड़े आकार के और पौधा मध्यम कद का होता है।
 
CO.1, CO.3, Solo, Pusa Nanha, Ranchi Selection, Coorg Green Sunrise Solo, Taiwan and Coorg Green किस्में विभिन्न राज्यों में उगाने के लिए उपयुक्त हैं।
 

ज़मीन की तैयारी

पपीते की खेती के लिए, अच्छी तरह से तैयार ज़मीन की आवश्यकता होती है। मिट्टी को भुरभुरा करने के लिए ज़मीन को समतल करना ज़रूरी है। आखिरी जोताई के समय, गली हुई रूड़ी की खाद डालें।

बीज

बीज की मात्रा
150-200 ग्राम बीज प्रति एकड़ में प्रयोग करें।
 
बीज का उपचार
बिजाई से पहले, पौधों को मिट्टी से पैदा होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए कप्तान 3 ग्राम से प्रति किलो बीज का उपचार करें।
 

बिजाई

बिजाई का समय
बीज को जुलाई के दूसरे सप्ताह से सितंबर के तीसरे सप्ताह में बोया जाता है और सितंबर के पहले सप्ताह से मध्य अक्तूबर तक रोपाई की जाती है।
 
फासला
पौधे से पौधे में 1.5x1.5 मीटर फासले का प्रयोग करें।
 
बीज की गहराई
बीज को 1 सैं.मी. की गहराई पर बोयें।
 
बिजाई का ढंग
 नर्सरी तैयार की जाती है।
 

पनीरी की देख-रेख और रोपण

नए पौधों को 25x10 सैं.मी. लंबाई, चौड़ाई वाले पॉलीथीन के बैगों में तैयार किया जाता है। इन पॉलीथीन बैगों में पानी के उचित निकास के लिए निचले हिस्से में 1 मि.मी. अर्द्ध व्यास के 8-10 छेद करें। रूड़ी की खाद, मिट्टी और रेत के समान अनुपात से पॉलीथीन बैगों को भरें। मुख्य तौर पर पॉलीथीन बैग में जुलाई के दूसरे सप्ताह से सितंबर के तीसरे सप्ताह तक बीज को बोया जाता है। बिजाई से पहले, कप्तान 3 ग्राम से प्रति किलो बीज का उपचार करें। नये निकले पौधों को उखेड़ा रोग से बचाने के लिए कप्तान 0.2 प्रतिशत का मिट्टी में छिड़काव करें। नए पौधों की रोपाई सितंबर-अक्तूबर महीने में की जाती है।

खाद

रोपाई के समय कोई भी खाद ना डालें। उसके बाद फरवरी महीने में N:P:K(19:19:19) 1 किलो दो बार डालें।

खरपतवार नियंत्रण

नदीनों को हाथ से गोडाई करके या रासायनों द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है ग्लाइफोसेट 1.6 लीटर को प्रति 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। ग्लाइफोसेट की स्प्रे सिर्फ नदीनों पर ही करें, मुख्य फसल पर ना करें। 

सिंचाई

मौसम, फसल की वृद्धि और मिट्टी की किस्म के आधार पर सिंचाई करें।

पौधे की देखभाल

तना गलन
  • बीमारियां और रोकथाम
तना गलन : पौधे के तने पर पानी रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। ये धब्बे पौधे के सभी तरफ फैल जाते हैं। पौधे के पत्ते पुरी तरह विकसित होने से पहले ही गिर जाते हैं।
 
उपचार : इस बीमारी की रोकथाम के लिए एम- 45, 300 ग्राम को 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
 
पत्तों पर सफेद धब्बे
पत्तों पर सफेद धब्बे : पत्तों की ऊपरी सतह पर सफेद रंग के धब्बे विकसित हो जाते हैं। ये धब्बे प्रभावित पौधे के मुख्य तने पर भी पड़ जाते हैं। इसके कीट पौधे को अपने भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं। गंभीर हमले के कारण पत्ते गिर जाते हैं और फल समय से पहले ही पक जाते हैं।
 
उपचार : थायोफनेट मिथाइल 70 प्रतिशत डब्लयु पी 300 ग्राम को 150-160 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ में स्प्रे करें।
 
जड़ गलन या सूखा
जड़ गलन या सूखा : इस बीमारी के कारण जड़ें गल जाती हैं जिसके कारण पौधा अपने आप ही सूख जाता है।
 
उपचार : इस बीमारी की रोकथाम के लिए साफ 400 ग्राम को 150 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
 
पपीते का चितकबरा रोग
पपीते का चितकबरा रोग : पौधे के ऊपरी नए पत्तों पर इसके लक्षण देखे जा सकते हैं।
 
उपचार :इस बीमारी की रोकथाम के लिए, मैलाथियोन 300 मि.ली. को 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
 
चेपा
  • हानिकारक कीट और रोकथाम
चेपा : ये कीट पौधे का रस चूसते हैं। चेपा पौधों में बीमारी को फैलने में मदद करता है।
 
उपचार : इन कीटों की रोकथाम के लिए मैलाथियोन 300 मि.ली. को 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
 
फल की मक्खी
फल की मक्खी : मादा मक्खी फल के मध्य में अंडे देती है, उसके बाद छोटे कीट फल के गुद्दे को अपने भोजन के रूप में लेते हैं जिससे फल नष्ट हो जाता है।
 
उपचार : इस कीट की रोकथाम के लिए मैलाथियोन 300 मि.ली. को 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
 

फसल की कटाई

मुख्यत: फल के पूरा आकार लेने और हरे से हल्का पीला रंग होने पर तुड़ाई की जाती है। पहली तुड़ाई रोपाई के 14-15 महीनों के बाद की जा सकती है। 4-5 तुड़ाइयां प्रति मौसम की जा सकती हैं।