किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने अमानक खाद-बीज एवं कीटनाशी विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्री यादव ने नियमित रूप से खाद, बीज और कीटनाशक के सेम्पल लेकर नियमानुसार जाँच कराने को कहा है।
इसके पूर्व विभाग ने मेघनगर की 5 फर्टिलाइजर कम्पनियों को ब्लैक लिस्टेड किया है। इनमें बालाजी एग्रो ऑर्गेनिक्स एण्ड फर्टिलाइजर्स, मोनी मिनरल्स एण्ड ग्राइंडर्स, रायल एग्रीटेक, त्र्यम्केश्वर एग्रो इंडस्ट्रीज और एग्रोफॉस इंडिया लिमिटेड में कई अनियमिताएं पायी गयी थीं।
उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री के निर्देश पर एक अप्रैल से 30 सितम्बर 2019 तक प्रदेश में 5751 नमूने प्रयोगशाला में भेजे गये जिनमें 5619 नमूनों की जांच हुई। इनमें से 5220 नमूने मानक तथा 399 नमूने अमानक सिद्व हुए है। इन अमानक नमूनों का विक्रय प्रतिबंधित कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: कृषक जगत