बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत बलंगी के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी योगेन्द्र सिंह को कलेक्टर ने धान खरीदी में लापरवाही बरतने एवं अपने पदीय कर्त्तव्यों के निर्वहन न करने के कारण निलंबित कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर ने बलंगी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पटवारियों सहित कृषि विस्तार अधिकारी समिति से नदारत मिले थे। कलेक्टर ने पटवारियों सहित कृषि विस्तार अधिकारी का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक कृषि बलरामपुर नियत किया गया है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत - Nai Dunia

 
                                
 
                                         
                                         
                                         
                                         
 
                            
 
                                            