एक सौ दस लाख हेक्टेयर में रबी बोनी पूरी

January 03 2019

देश में अब तक रबी फसलों की बोनी 110 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है, जो लक्ष्य के विरुद्ध 88 फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 102.67 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य की तुलना में गेहूं एवं चने का रकबा कम होने की संभावना है। क्योंकि बुवाई समाप्ति की ओर बढ़ रही है। दिसम्बर माह बीत गया है। यूरिया की कमी किसान को परेशान कर रही है परन्तु सरकार का दावा है कि उर्वरक की कमी नहीं है।

प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य रकबा 107.74 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 125.20 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध अब तक 110.12 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 88 फीसदी है। प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 56.45 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 46.28 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। इसी प्रकार चने की बोनी  32 लाख हेक्टेयर में की गई है। राज्य की अन्य प्रमुख फसलों में मटर 3.69 लाख हे. में तथा मसूर 5.60 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। तिलहनी फसलों में सरसों की बोनी 7.78 लाख हेक्टेयर में की गई है।

प्रमुख रबी फसलों की बुवाई स्थिति (लाख हेक्टेयर में)

फसल

लक्ष्य

बुवाई

गेहूं

65.4

56.45

चना

36.5

32

मटर

5

3.69

मसूर

6

5.6

सरसों

8

7.78

गन्ना

0.98

1.18

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

 

स्रोत - Krishak Jagat