MP : किसानों की आत्महत्या का कोई कारण नहीं : कृषि राज्यमंत्री

April 27 2018

इंदौर। आत्महत्या कौन नहीं करता? व्यापारी, मजदूर आत्महत्या कर लेते हैं। एक टीआई ने खुद को गोली मार ली थी। एसपी, पुलिस कमिश्नर, आईएएस और आईपीएस भी ऐसा कर लेते हैं। किसानों की आत्महत्या का कोई कारण नहीं है। संसार में आत्महत्या का कोई कारण नहीं होता। यह तो हम बाद में कयास लगाते रहते हैं कि इस कारण से आत्महत्या की।

किसानों की आत्महत्या पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कुछ इस तरह का विवादित बयान दिया है।

गुस्र्वार को कृषि कॉलेज में आयोजित कृषि मेले में वे शामिल होने आए थे। रेसीडेंसी कोठी पर उन्होंने कहा कि आत्महत्या केवल यहां की समस्या नहीं है, यह तो विश्व की समस्या है। संघर्ष का नाम ही संसार है।

दरअसल, पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि किसानों की आत्महत्या के मामले में मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर आ गया है। इस सवाल पर ही राज्यमंत्री ने अपना बयान दिया था। मेले में धूप से किसानों की परेशानी पर उन्होंने कहा कि किसान और गर्मी का तो पक्का रिश्ता है। वह 44 डिग्री तापमान में बक्खर चलाता है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Krishi Jagran