किसानों ने आज दमोह-सागर हाईवे जाम कर दिया। दरअसल किसान उड़द खरीदी में बारदान न होने और सर्वेयर की समस्या से परेशान हैं। इसका निराकरण नहीं होने की वजह से आज उन्होंने हाईवे जाम लगा दिया। जाम की वजह से सुबह दस बजे से कई घंटों तक इस रूट पर यातायात बाधित रहा। किसानों के जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम रवींद्र चौकसे और तहसीलदार बबिता राठौर मौके पर पहुंचीं और किसानों को समझाइश दी। अफसरों की समझाइश के बाद किसान माने, तब जाकर इस हाईवे पर दोबारा यातायात शुरू हुआ।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत - Nai Dunia

 
                                
 
                                         
                                         
                                         
                                         
 
                            
 
                                            