अभी तक आम साल में एक बार ही फल देता है लेकिन अब इस आम की नई प्रजाति लगाकर आप साल में दो बार फल ले सकते हैं। और आप इस आम की पौध को लगाकर आप एक – दो साल में आम के फल भी लगने लगते हैं
”बागवानी के एक शोध में मैंने पढ़ा था, तब से थाईलैंड की किस्म से यहां की देशी किस्म से मिलाकर नई किस्म विपुल तैयार की है। अभी पिछले साल जुलाई में ही इसे तैयार किया गया था, और इस बार इसमें फल आ गए हैं। उद्यान विभाग और कई जिले के लोग इसकी जानकारी लेने आ रहे हैं,” मुकुल कांति दास ने बताया।
इस नई किस्म में फरवरी मार्च के बाद फिर अक्टूबर – नवम्बर तक फल लगते हैं, इसके फल का वजन भी 350 ग्राम से 360 ग्राम तक का होता है। मुकुल आगे कहते हैं,” अभी इनकी और भी पौध तैयार की जा रही है, इनकी पौध तैयार होने के बाद यह नर्सरी में बिक जाती है। और इन्हे नर्सरी में रोपा भी जा सकता है। बारहमासी आम के पेड़ से लोग साल भर आम ले सकते हैं। इसकी पौध लेने के लिए दूर-दूर के जिलों से लोग आते हैं। और कई किसानों ने इसकी पौध से बाग भी लगा ली है, जो अच्छा फल दे रही है।”
इसके साथ ही मुकुल दास कई और भी पौधों की नई किस्मों पर काम कर रहे हैं, जो और बेहतर फल दे सकें। बारहमासी आम के पेड़ से साल भर आम मिलते हैं। इसे घर के बगीचे में भी लगाया जा सकता है। एक पेड़ से एक बार में 30 से 40 किलो आम मिलते हैं। बारहमासी पेड़ जो एक बर्ष में दो बार मार्च-अप्रैल और सितंबर-अक्टूबर में फल देता है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत - Kisan Khabar