कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

January 23 2018

रायपुर।

महाविद्यालय रायपुर के कृषि विस्तार विभाग के विद्यार्थियों ने गुरुवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान व कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने समीपस्थ ग्राम धरमपुरा का भ्रमण कर वहां संचालित विकास योजनाओं का जायजा भी लिया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) जाकर उसकी संरचना एवं कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्थान के संचालक एसआर वर्मा ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग के अंतर्गत इस संस्थान की स्थापना वर्ष 2005 में की गई। संस्थान के गठन का मुख्य उद्देश्य कृषि की उन्नत तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना और उन्हें इन तकनीकों का समुचित प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस संस्थान द्वारा राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन जैसी केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियानवयन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा किसानों के लिए कृषि विस्तार सेवा एवं कृषि विस्तार प्रबंधन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

SOURCE: Nai Dunia