हमें पानी, नदियों एवं भूजल का सम्मान कर उन्हें अवि‍रल एवं निर्मल बनाना होगा : गडकरी

October 12 2017

12 october 2017

केंद्रीय नदी विकास व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 27 इस साल तक पूरी हो जाएंगीं। गडकरी ने भारत जल सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि 1 करोड़ 88 लाख हैक्टेयर भूमि पर सिंचाईं सुविधा प्रदान करने के लिए 285 सिंचाईं योजनाओं को शुरु किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि बूंद-बूंद सिंचाई या ड्रिप सिंचाई और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सरकार के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में होंगी क्‍योंकि इससे बड़ी मात्रा में पानी की बचत होगी और इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण में निहित लागत भी घट जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा सरदार सरोवर परियोजना के हालिया उद्घाटन का उल्लेख किया, जो 4 करोड़ से भी अधिक लोगों को पानी मुहैया कराएगी और 8 लाख हेक्टेयर भी से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने में मदद करेगी।

साथ ही गडकरी ने कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने के लिए 30 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है जिनमें से तीन परियोजनाओं जैसे केन-बेतवा, पार-तापी-नर्मदा और दमन गंगा-पिंजल परियोजनाओं पर काम तीन माह के भीतर शुरू हो जाएगा। सरकार नदियों को आपस में जोड़ने के लिए एक बड़ा कोष बनाने की संभावनाएं तलाश रही है।

तो वहीं इस अवसर पर केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री  उमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक देश के हर घर में सुरक्षित पेयजल और प्रत्येक खेत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गंभीरतापूर्वक काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘यह गंभीर चिंता का विषय है कि भूजल का स्तर खतरनाक रूप से नीचे जा रहा है। हमने भूजल का दुरुपयोग किया है एवं इसे बर्बाद किया है। हमें पानी, नदियों एवं भूजल का सम्मान करना होगा और देश में बहने वाली नदियों को अवि‍रल एवं निर्मल बनाना होगा।

12 october 2017

भीमताल (नैनीताल)। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि सरकार ने पांच माह में किसानों के हित में 50 से अधिक निर्णय लिए हैं। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें जागरूक करने के लिए 670 न्याय पंचायतों में रबी कृषक महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार किसान को व्यापारी के रूप में विकसित करना चाहती है। प्रत्येक अधिकारी एक गांव को गोद लेकर वहां के किसानों को जागरूक करेगा ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके। कृषि मंत्री ने भीमताल में कोल्ड स्टोरेज, कलेक्शन सेंटर, प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित कराने की घोषणा की।

उनियाल मंगलवार को मिनी स्टेडियम में कृषक महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंनेे किसानों का आह्वान किया कि वह उत्पादकता को बढ़ाने के लिए अधिकारियों, वैज्ञानिकों के संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि विकासखंड, न्याय पंचायत स्तरों पर कृषि यंत्र बैंक बनाए जा रहे हैं, जहां इन बैंकों से भी कृषकों को यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि मंत्री ने भीमताल में मंडी की स्थापना के लिए सर्वे कराने का भी आश्वासन दिया। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कृषि रथों के माध्यम से गांव-गांव तक कृषि की आधुनिकतम जानकारी पहुंचाने का सरकार का यह प्रयास उत्तम है। महोत्सव को सीडीओ प्रकाश चंद्र, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, नरेंद्रनगर की ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह ने भी संबोधित किया। महोत्सव में डॉ. हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, भावना मेहरा, महेंद्र अधिकारी, पंकज जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, संजीव कुमार, ललित मोहन उप्रेती के अलावा कृषि निदेशक गौरीशंकर, संयुक्त निदेशक पीके सिह, डीडीओ रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, कृषि सलाहकार एनएम मुलासी मौजूद थे। 

सब्जी उत्पादन में अलचौना के भट्ट को प्रथम पुरस्कार

भीमताल (नैनीताल)। कृषि महोत्सव रबी के दौरान भीमताल ब्लॉक के ग्रामसभा अलचौना के तोक ताड़ा निवासी किसान आनंदबल्लभ भट्ट को सब्जी उत्पादन में जिले में प्रथम पुरस्कार दिया गया। भट्ट ने इसका श्रेय मुख्य कृषि अधिकारी और आत्मा परियोजना के संचालक धनपत कुमार, पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को दिया है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

By: Krishi Jagran