राजधानी में खाद्य विभाग एवं औषधि विभाग ने शुक्रवार को फल बाजार से नमूने लिए। दरअसल लगातार शिकायतें आ रही थीं कि फलों को चमकाने के लिए मोम लगाया जा रहा है। ऐसे फल को खाने में मुंह चिपचिपा लगता है। विभाग ने आशंका जताई कि कहीं पेट्रोलियम पदार्थ युक्त मोम का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है। इसे खाने से शरीर की आंतें पूरी तरह से खराब हो सकती हैं। कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। यहां तक शरीर का नर्वस सिस्टम भी बंद हो सकता है।
ऐसे पता लगाएं फल में मोम का इस्तेमाल तो नहीं हुआ
- फल के ऊपरी हिस्से को नाखून या पेन के ढंक्कन से खरोचें|
- मोम लगे फलों के ऊपरी हिस्से में हरापन होता है|
- चख कर देंखे, स्वाद में जरा भी अंतर लगे तो न खाएं|
- फलों में मोम और स्टीकर से होने वाले नुकसान
फलों में मोम के लेप से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। यह शरीर के नर्वस सिस्टम को भी पूरी तरह से बंद कर सकता है। ऐसे फल खाने से आंतों की पाचन क्रिया धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। फलों में लगे स्टीकर भी हानिकारक होते हैं। इसमें भी कैमिकल मिलने की संभावना होती है, जिससे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|
स्रोत: Nai Dunia