This content is currently available only in Hindi language.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पारा गिरने से अंगूर उत्पादक किसान परेशान हैं। अपनी फसल को ठंड से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उन्हें अलाव जलाना पड़ रहा है। कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंगूर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध इस जिले की कृषि क्षेत्र कहलाने वाली निफाड़ तहसील में शनिवार को सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी ने बताया कि गन्ने, गेहूं और अंगूर पर जमी ओस की बूंदों के चलते किसानों को अपनी फसलों को खराब होने से बचाने के लिए अलाव जलाना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक जिले में ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। जानकारों का कहना है कि तापमान का लगातार गिरना अंगूर की फसल के लिए अच्छा नहीं है।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|
स्रोत: Dainik Tribune