दिल्ली वालों को फिलहाल स्मॉग और जहरीले धुंए से राहत मिलती नहीं दिख रही है। क्योंकि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि, पंजाब और हरियाणा में फसल कटाई 30 नवंबर से पहले खत्म होने की उम्मीद नहीं है। जिसके चलते पराली जलाने की घटनाएं सामने आती रहेंगी। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 13% थी। हालांकि, गुरुवार को शांत हवा स्मॉग को हटाने के लिए सफल नहीं रही।
SAFAR बुलेटिन में बताया है कि, कि शनिवार को पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसके चलते पराली जलाने का सीजन और आगे बढ़ सकता है। हरियाणा में धान की कटाई इन पांच जिलों फतेहाबाद, सिरसा, जींद, हिसार और कैथल में अभी होनी है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस नारायणन ने कहा कि पिछले साल राज्य के पराली जलने के मामलों में अकेले फतेहाबाद और सिरसा जिलों का योगदान 45% था।
एस नारायणन ने कहा कि अगले दो सप्ताहों के बाद मैं कह सकता हूं कि, अब पराली जलाने का सीजन खत्म हो गया है। फतेहाबाद और सिरसा में फसल अवशेषों को जलाने की कई घटनाएं हुई हैं और हम यहां के गांवों पर कड़ी नजर रखेंगे। 20 सितंबर और 14 नवंबर के बीच, हरियाणा से पराली जलने के 6,104 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 7,885 मामले सामने आए थे।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: वन इंडिया हिंदी