आय बढ़ाने के लिए करें फूलों व सब्जी की खेती

March 06 2020

उद्यान विभाग की ओर से विकास भवन में गोष्ठी हुई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती छोड़ कर सब्जी व फूलों की खेती करने की सलाह दी। गोष्ठी का शुभारंभ विधायक प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए लगातार कोशिश कर रह रही है। कृषि विज्ञान केंद्र कानपुर से आए वैज्ञानिक डॉ. यूएन पांडेय ने कहा कि सब्जी व फूलों की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है।

लाब, गेंदा की खेती करने के बारे में किसानों को जानकारी दी। साथ ही इन फसलों में लगने वाले रोगों से बचाव के बंदोबस्त बताए गए। उनके बचाव के उपाय बताए। डॉ. आरए त्रिपाठी ने बागवानी के तहत अमरुद, नीबू, आम, किन्नू की खेती के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में बता कर लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने फूलों व सब्जी के खेती के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, अरुण कुमार सिंह ने किसानों को जानकारी दी। किसानों ने फूलों व सब्जी की प्रदर्शनी लगाई थी। वहीं कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाकर उनके उपयोग के बारे में बताया।


इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: अमर उजाला