जानिये कैसे स्वास्थ्य के लिए अमृत है गोंद कतीरा

गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग गोंद कतीरे का इस्तेमाल करते हैं

क्या है गोंद कतीरा – गोंद कतीरे को ट्रैगकेंथ के नाम से जाना जाता है यह ट्रैगेकैंथ एस्ट्रोगलस की एशियाई प्रजातियों में से प्राप्त सुखा हुआ गोंद है। गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग का गोंद, कतीरा वृक्ष से निकली गोंद के सूख जाने के बाद बनता है।

• यह चिपचिपा, स्वादहीन और पानी में घुलने वाला कुदरती गोंद है

• इसके वृक्ष विशेष कर पहाड़ों पर उगते हैं।

• इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फोलिक एसिड पाया जाता है।

• गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे गर्मियों में खाया जाता है।

तो आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं गोंद कतीरे से होने वाले अद्भुत स्वास्थ्य फायदे-

• गोंद कतीरे के सेवन से कमजोरी, थकान, गर्मियों में आने वाले चक्कर, उल्टी, सिरदर्द आदि से काफी आराम मिलता है। यह शरीर में एक नई ताकत प्रदान करता है।

• गर्मियों के दिनों में लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन गोंद कतीरा लेने से लू लगने से बचने में मदद मिलती है। अगर गर्मी ज्यादा लग रही है तो गोंद कतीरे वाला शर्बत पियें। इससे लू लगने का खतरा काफी कम हो जाता है।

• गोंद कतीरा कब्ज से मुक्ति दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं। गोंद कतीरा पानी में भिगोने के बाद गोंद फूल जाये तो इसमें नींबू का रस और ठंडा पानी मिलाकर पीना चाहिए गोंद कतीरे का कोई स्वाद नहीं होता इसलिए आप इस नींबू पानी में थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं।

• गोंद कतीरे में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो आपके चेहरे की झुर्रियों को मिटाने का काम करता है।

• कई लोगों के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना आता है ऐसे लोगों को गोंद कतीरे का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा पसीना आने की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

• गोंद कतीरे के सेवन से मुंह के छाले भी ठीक होने लगते हैं।

कैसे करें प्रयोग – गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगोयें। सुबह तक यह फूल जाता है। तब आप इसे नींबू पानी, आइसक्रीम, शर्बत आदि में कर सकते हैं।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन