diet fro animals

घर पर तैयार करें पशुओं की संतुलित फीड

पशुओं का तंदरूस्त रहना और दूध देना हमेशा उनकी सही खुराक पर निर्भर करता है। इसके साथ साथ कैलशियम की भी सही मात्रा मिलनी चाहिए। आज एक घरेलू फार्मूला आपके साथ शेयर कर रहे हैं कि कैसे घर में भी संतुलित फीड तैयार की जा सकती है।

संतुलिक खुराक 100 किलो बनाने के लिए आवश्यक सामग्री चाहिए जैसे कि 25 किलो अनाज (जवार, बाजरा (सर्दियों में), गेहूं, जौं (गर्मियों में) कोई एक, दाल चूरी 20 किलो (मूंग चूरी, मांह चूरी, मोठ चूरी (सर्दियों में), मसूर चूरी, अरहर, (इनमें से एक), 25 किलो (धान का चूरा), फाइबर छिल्का 15 किलो (गेहूं, चौकर, चना छिल्का,मटर छिल्का, (इनमें से एक), खल 15 किलो (सरसों, बिनौला या सोया (कोई एक), मीठा सोडा 250 ग्राम, 1 किलो नमक, गुड़ 1 किलो, 1 किलो हल्दी (सर्दियों में) इन्हें मिला लें। इसको हर रोज़ खिलाये। यह फीड पशु के लिए बहुत लाभदायक होती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन