वो पेड़ जिस पर एक साथ उगते हैं 40 किस्म के फल, 1 डाल की कीमत जान हो जाएंगे हैरान

September 17 2021

दुनिया में अलग-अलग तरह के फल अलग मौसम में पैदा होते हैं। इन फलों के पैदा होने के सीजन से लेकर मिट्टी की किस्म वगैरह भी अलग होती है। लेकिन अगर आपको एक ऐसा पेड़ मिल जाए, जिसपर एक ही साथ चालीस किस्म के फल उगे तो? आपको लग रहा होगा कि हम झूठ बोल रहे हैं। लेकिन ऐसा सच में हो चुका है। इस पेड़ का नाम है ‘ट्री ऑफ 40’ (Tree Of 40).

‘ट्री ऑफ 40’ एक ऐसा पेड़ है, जिसपर एक साथ चालीस तरह के फल उगते हैं। इस पेड़ को देखकर हर कोई हैरान है। कुछ समय पहले इसे लोग असंभव कह सकते थे। लेकिन अब अमेरिका के एक्सपर्ट्स ने इस पेड़ का सपना साकार कर दिया है। कृषि के आधुनिक तकनीकों से ऐसा पेड़ बना लिया गया है, जिसपर एक साथ चालीस तरह के फल लगते हैं। इस पेड़ की कीमत भी आपको हैरान कर देगी।

चालीस तरह के फल एक साथ उगना ग्राफ्टिंग के जरिये संभव हुआ है। इसे तैयार किया है अमेरिका के सेराक्यूज यूनिवर्सटी के एक्सपर्ट सैम वॉन एकेन ने. उन्होंने ग्राफ्टिंग के जरिये ऐसा पेड़ बनाया है जिसमें अलग-अलग तरह के चालीस फल उगते हैं। इस एक ही पेड़ पर आम से लेकर अमरुद, जामुन, चेरी, केला और सेब तक उगते हैं। सैम को इस पेड़ को उगाने में नौ साल का समय लगा. 2008 में उन्होंने इसपर काम करना शुरू किया था, जो अब जाकर फल-फूल रहा है।

‘ट्री ऑफ 40’ की काफी चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा तो इसकी कीमत की वजह से, इस पेड़ की एक डाल ख़रीदने में आपको 19 लाख खर्च करने पड़ेंगे। एक डाल के जरिये इस पेड़ को उगाया जा सकता है। प्रोफ़ेसर सैम को खेती में काफी दिलचस्पी थी। इसी इंट्रेस्ट में उन्होंने एक ऐसा पेड़ बनाने की सोची, जिसमें चालीस तरह के फल लगे हो। जिस पेड़ की किसी ने कल्पना नहीं की थी, उसे अब असल में बना लिया गया है।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: News 18