देश में खरीफ बोनी 10 करोड़ 81 लाख हे. में

September 09 2021

देश में मानसूनी वर्षा की कमी एवं सितम्बर में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना के बीच खरीफ की बुवाई 10 करोड़ 81 लाख हेक्टेयर को पार कर गई है। धान एवं दलहनी फसलों को छोडक़र अन्य फसलों के रकबे में कमी आई है इसके बावजूद देश में खरीफ के सामान्य रकबे 1073.01 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है। अब तक 1081.49 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 1094.01 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। इस प्रकार इस वर्ष लगभग 12 लाख हेक्टेयर कम रकबे में बुवाई हुई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा देश में सितम्बर माह में अधिक वर्षा होने के संकेत दिये गये जो किसानों के लिए लाभदायक साबित होंगे।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat