शीतलहर के चलते नालछा विकासखंड के 50 से अधिक गांवों में आलू एवं चने की फसलें प्रभावित हुई हैं। धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा ने विकासखंड के गांव में फसलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए। गुरुवार को कृषि कै बिनेट मंत्री सचिन यादव को विधायक पांचीलाल मेड़ा ने धार जिले में ठंड से प्रभावित फसलों के बारे में जानकारी दी। इस पर कै बिनेट मंत्री ने कलेक्टर को प्रमुखता से सर्वे करवाने के निर्देश दिए। कि सानों का कहना है कि अभी तक उनके खेतों में राजस्व विभाग व कृषि विभाग का दल भी नहीं पहुंचा है।
विधायक मेड़ा ने नालछा क्षेत्र का दौरा कर बताया कि आलू, टमाटर व चने की फसलें ज्यादा खराब हुई हैं। ग्राम बाछनपुर के विजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने करीब 18 बीघा में आलू लगाया था, जो ठंड की वजह से खराब हो गया। ग्राम सिलोदा के रमेश सागर ने बताया कि ठंड के चलते आलू व चने की फसल प्रभावित हुई है। ग्राम कु ंजरोद के पंचायत सचिव महेश वर्मा ने बताया कि कु ंजरोद, भैरव पिपलिया के खेतों में आलू चने की फसलें ठंड के कारण प्रभावित हुई है।कृषि मंत्री को दी जानकारीविधायक मेड़ा एवं कांग्रेसी नेता भीमसिंह ठाकु र ने कृषि मंत्री सचिन यादव को नालछा विकासखंड में ठंड से आलू, चने की फसलें खराब होने की जानकारी दी। इस पर कृषि मंत्री यादव ने तत्काल जिला अधिकारी को इस मामले में गंभीरता से सर्वे करवाने के निर्देश दिए।इन गांवों में फसलें हुईं खराबनालछा, बगड़ी, बाछनपुर, सिलोटिया, महाराजखेड़ी, नारायणपुरा, बांग्ला, कटोरिया, तलवाड़ा, आली, लुन्हेरा, मुंडला, डिगलाय, रायन, चंबल बरोदा सहित करीब 50 गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक राजस्व और कृषि विभाग का अमला गांवों में नहीं पहुंचा है।
3एनएलसी02-कृषि कै बिनेट मंत्री सचिन यादव को धार जिले में ठंड से प्रभावित फसलों की जानकारी देते हुए विधायक पांचीलाल मेड़ा।3एनएलसी02- नालछा विकासखंड में ठंड से प्रभावित फसलों को देखते विधायक पांचीलाल मेड़ा।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत - Nai Dunia