केन्द्र ने बीटी कॉटन सीड के दाम घटाए

March 13 2019

कपास किसानों को बढ़ती लागत से राहत देने के लिए भारत सरकार ने बीटी कॉटन की बीजी-2 किस्म की कीमतों में इस वर्ष 10 रु. की कटौती की है।

केन्द्र सरकार ने वर्ष 2019-20 के लिए कपास बीज की अधिकतम बिक्री मूल्य बीजी-1 रु. 635 (कोई परिवर्तन नहीं) और बीजी-2 रु. 730 की अधिसूचना जारी की है। बीजी-2 की कीमत गत वर्ष के रु. 740 की तुलना में 10 रु. कम है। हालांकि कपास किसानों के लिए कीमत में ये कटौती ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर। विभिन्न राज्यों से कपास किसान चुनावी वर्ष में कीमतें अधिक कम होने की आस लगाए थे।

बीजी-2 में 710 रु. बीज की कीमत और 20 रु. ट्रेट वेल्यू है। ट्रेट वेल्यू गत वर्ष 39 रुपए थी। बीटी कॉटन का एक पैकेट 450 ग्राम का होता है।

श्री अश्विनी कुमार संयुक्त सचिव कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के मुताबिक बीजी-1 की कीमतें यथावत हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

 

स्रोत: Krishak Jagat