मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट!

June 18 2021

देश के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दिया है, वहीं जिन इलाकों में दस्तक नहीं दिया है, वहां जल्द से दस्तक देगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की तरफ बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। दरअसल मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल  गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगामी दो-तीन दिनों में मानसून की धीमी प्रगति होगी।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। वहीं बीते दिन बिहार के ज्यादातर इलाके में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विज्ञान के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण पूर्व के भागों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

दक्षिण सिंध और इससे सटे क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है. पंजाब के दक्षिण और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकताहै। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी पंजाब से हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार के मध्य भागों और पश्चिम बंगाल होते हुए आसमान तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण कोंकण और गोवा से केरल तट तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और विदर्भ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों, पंजाब के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: krishijagran