महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 : किसानों और संस्थानों को दिये जाएंगे अवार्ड्स !

March 19 2019

20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप की एक इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा की मेजबानी में नई दिल्ली में 18 मार्च ( सोमवार ) 2019 को महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 के 9वें एडिशन का आयोजन होगा. इस समारोह में शामिल होने के लिए शाम 5.30 बजे से पंजीकरण करना होगा. जबकि यह समारोह 6: 00 बजे से शुरू होगा. जहां पर महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 का आयोजन किया जाएगा उसका पूरा पता- 

अशोक होटल, कन्वेंशन हॉल, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, चाणक्य पुरी, नई दिल्ली - 110002

कृषि जागरण के पाठकों को जानकारी के लिए बता दे कि कृषि जागरण की टीम भी इस समारोह में शिरकत कर रही है. नतीजतन इस समारोह का लाइव प्रसारण दर्शको  को शाम  6: 00 बजे से कृषि जागरण के फेसबुक पेज पर देखने को मिलेगा.

महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 के 9 वें संस्करण में पुरस्कार उन किसानों और संस्थानों को दिए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2018 के दौरान कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है.

महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 इन श्रेणियों में दिए जाएंगे -

महिंद्रा समृद्धि कृषक सम्राट सम्मान (वर्ष के पुरुष किसान - 3 अवार्ड्स)

महिंद्रा समृद्धि कृषि प्रेरणा सम्मान (वर्ष की महिला किसान)

महिंद्रा समृद्धि कृषि युवा सम्मान (वर्ष का युवा किसान)

महिंद्रा समृद्धि कृषि सम्राट सम्मान (मशीनीकरण)

महिंद्रा समृद्धि कृषि संस्थान सम्मान (सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन- पीएसओ)

महिंद्रा समृद्धि कृषि शिक्षा सम्मान - कृषि विश्वविद्यालय

महिंद्रा समृद्धि कृषि विज्ञान केंद्र सम्मान - कृषि विज्ञान केंद्र

महिंद्रा समृद्धि कृषि सहयोग सम्मान - एनजीओ/स्वयं सेवी समूह

महिंद्रा समृद्धि कृषि शिरोमणि सम्मान - आजीवन योगदान

इस समारोह में श्री अमिताभ कांत (मुख्य कार्यकारी अधिकारी - एनआईटीआई योग ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (अनुग्रह) रहेंगे. इनके अलावा श्री आनंद महिंद्रा (महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष ) और डॉ पवन गोयनका (महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक) भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे.

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: कृषि जागरण