बारिश और बदले मौसम के बीच किसानों से 36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

January 09 2020

छत्तीगसढ़ में बारिश और बिगड़े मौसम के बीच धान खरीदी का काम चालू है। प्रदेश में अब तक किसानों से 36 लाख 34 हजार 508 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों से अब तक 14 लाख 29 हजार 686 मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग किया जा चुका है। पंजीकृत मिलरों को उपार्जन केंद्रों से धान उठाने के लिए 16 लाख 67 हजार 143 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने अकिारियों को कस्टम मिलिंग में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में राजधानी रायपुर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और रायगढ़ में एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव हुआ है। रायपुर में एक लाख 58 हजार 883 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा में एक लाख 57 हजार 809, महासमुंद में एक लाख 51 हजार 668 और रायगढ़ में एक लाख 36 हजार 489 मीट्रिक टन का उपार्जन हुआ।

प्रदेश के बस्तर जिले में 14 हजार 543 मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर में 36 हजार, दंतेवाडा में 262, कांकेर में 39 हजार 682, नारायणपुर में 970, सुकमा में एक हजार 476, कोरबा में 18 हजार 684, मुंगेलीमें 40 हजार 857, बालोद में 52 हजार 98, बेमेतरा में 39 हजार 599 और दुर्ग में 86 हजार 556 मीट्रिक टन धान का उठाव मिलरों द्वारा किया गया है।

कबीराम में 24 हजार 933 मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग हो चुका है। राजनांदगांव में 68 हजार 946, बलौदाबाजार में 54 हजार 989, मतरी में 95 हजार 813, गरियाबंद में 30 हजार 902, बलरामपुर में 22 हजार 699, जशपुर में 18 हजार 990, कोरिया में 19 हजार 469, सरगुजा में 33 हजार 878 और सूरजपुर में 30 हजार 542 मीट्रिक टन धान का उठाव उपार्जन केंद्रों से मिलरों द्वारा किया गया है।

सात हजार 352 मक्का उत्पादक किसान पंजीकृत

प्रदेश में सात हजार 352 किसानों ने मक्का बेचने के लिए पंजीयन कराया है। राज्य में 21 जिलों के मक्का उत्पादक किसानों ने पंजीयन कराया है। सबसे ज्यादा कोंडागांव के दो हजार 385 किसानों और सबसे कम कबीराम, बलौदाबाजार और रायपुर के एक-एक किसानों ने मक्का बेचने के लिए पंजीयन कराया। महासमुंद में भी चार किसानों ने पंजीयन कराया।

फैक्ट फाइल

जिला- मक्का पंजीयक किसान

कांकेर -1932

गरियाबंद- 895

राजनांदगांव-550

बस्तर - 431

जशपुर -276

सरगुजा -215

नारायणपुर -176

रायगढ़ -115

सूरजपुर- 91

मतरी -65

बलरामपुर- 65

सुकमा- 36

बेमेतरा -33

दुर्ग -25

कोरिया- 21

बालोद -14

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: नई दुनिया