देश में रबी बोनी 348 लाख हेक्टेयर पार

December 01 2020

देश में चालू रबी सीजन में फसलों की बुवाई 348 लाख हेक्टेयर पार कर गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 334 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। यह बोनी गत वर्ष की तुलना में 13 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक 27 नवंबर 2020 तक, कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान, 334.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 348.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है, इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में 13.46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है। किसानों ने पिछले साल के 58.73 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले अब तक 61.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर तिलहनों की बुवाई की है। तिलहन के कुल क्षेत्र में औसत 4.95 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें सरसों का पिछले साल के 53.88 लाख हेक्टेयर की तुलना में 57.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है। अब तक पिछले वर्ष के 150.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 151.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया गया है। गत वर्ष के 87.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले दलहन 99.45 लाख हेक्टेयर में बोया गया हैै। वहीं मोटे अनाज का क्षेत्र पिछले साल के 28.91 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 27.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में है।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat