कृषि उपज मंडी समिति इंदौर में कुल आवक 10982 क्विंटल रही

October 23 2020

कृषि उपज मंडी समिति,इंदौर में कल कुल 10982 क्विंटल आवक रही। सर्वाधिक 3500 क्विंटल आवक चना काबुली की रही। कृषि उपज मंडी समिति,इंदौर के दैनिक आवक-जावक भाव पत्रक के अनुसार बुधवार को विभिन्न उपज की आवक क्विंटल में इस प्रकार रही।सरसों 60 , सोयाबीन 2905 ,गेहूं लोकवन 3262, मक्का 717,चना काबुली 3500,चना देशी 478, मसूर 1,मटर/बटला 4,मूंग – उडद 1,धनिया 2, मिर्च 35, मेथी 14 और तिल्ली की आवक 2 क्विंटल रही।

उपजों का न्यूनतम/अधिकतम भाव इस प्रकार रहा –

सरसों का अधिकतम भाव 4575,सोयाबीन 1200/ 4190 मॉडल भाव 3300 रु/क्विंटल रहे। गेहूं लोकवन 1211/2334 मॉडल भाव 1600 रु/क्विंटल रहे।। मक्का 876/1241,मॉडल भाव 1131 रु/ क्विंटल रहे। चना काबुली 3000/6855,मॉडल भाव 6000 रु/ क्विंटल। चना देशी 4345/5550 मॉडल भाव 5000 रु/क्विंटल, मटर/बटला 1400/ 5060,मॉडल भाव 5060/क्विंटल। मूंग अधिकतम 5625, उडद 3525 और धनिया 6550 रु/क्विंटल रहे। इसी तरह मिर्च 5000/11010,मॉडल भाव 9500/क्विंटल। मेथी 2980/4885 और तिल्ली का अधिकतम भाव 6500 रु/क्विंटल रहा।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat