दिल्ली में किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि बिल के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन एवं धरने के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन नगर के दुर्गा चौक पेंड्रा में किया गया। इसमें दिल्ली में धरना प्रदर्शन में बैठे किसान जो धरने के दौरान शहीद हुए हैं उन्हें 2 मिनट की श्रद्घांजलि दी गई। उसके बाद मरवाही विधायक डाक्टर केके ध्रुव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के किसान हमारे अन्नादाता हैं उनके मांगों को मान लेना चाहिए। जल्द से जल्द तीन काले कृषि कानून को वापस ले लेना चाहिए। जिसमें किसानों की भलाई है उसी में पूरे देश की भलाई है। वही पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जलान ने कहा कि इस काले कानून को मोदी सरकार को वापस लेना चाहिए। नहीं तो किसानों की जमीन कारपोरेट जगत के हाथों में चली जाएगी और हमारे ही देश में हमें महंगे और ऊंची दरों पर अनाज वह सब्जियां खरीदनी पड़ेगी। किसान नेता शंकर पटेल ने बताया की केंद्र का यह तीन काले बिल देश के किसानों के मान सम्मान के खिलाफ है। ऐसा बिल लाकर केंद्र सरकार ने किसानों का अपमान किया है। हमारा देश कृषि पर आधारित देश है उसे किसी भी हालत में पूजीपतियों के पास नहीं जाने दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गा चौक पर ही चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण लगभग एक घंटा आवागमन बाधित हुआ। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने सभी को किनारे कर के और जाम को खुलवाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर नरेंद्र राय, प्रशांत श्रीवास, उत्तम वासुदेव,आलोक शुक्ला, संतोष मलैया, नारायण शर्मा, गजमोती भानु, गिरजा रानी, जेलेश सिंह, दत्त तिवारी, शाहिद राइन, एल्डरमैन मदन सोनी कपिल करेलिया, रईस खान, अजीत सिंह श्याम, बबलू मरावी, जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर, नवल लहरें, सादिक खान, पुष्पराज सिंह ठाकुर, केडी मिश्रा, आशीष केसरी, शारदा चरण पंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: Nai Dunia