102 लाख हेक्टेयर में होगी गेहूं की बोनी

November 04 2020

देश एवं विदेशों तक प्रसिद्ध म.प्र. का गेहूं इस वर्ष रबी 2020-21 में 102 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में लिया जाएगा। वहीं राज्य में कुल रबी फसलें 136.97 लाख हेक्टेयर में लेने का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष प्रदेश में 134.90 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली गई थीं, इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 2.07 लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ा है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में रबी बोनी प्रारंभ हो गई है। बुवाई के लक्ष्य भी तय कर दिए गए हैं, अब तक गन्ना, सरसों, मटर एवं मसूर की छुट-पुट बोनी लगभग 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कर ली गई है। मौसम करवट बदल रहा है। गुलाबी ठंड पडऩे लगी है तापमान में गिरावट आने के साथ ही गेहूं की बुवाई प्रारंभ हो जाएगी। प्रदेश की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बुवाई 102.76 लाख हे. में करने का लक्ष्य रखा गया है वहीं चना 19.27 लाख हे. में, मसूर 3.79, सरसों 8.50 एवं गन्ना 1.25 लाख हेक्टेयर में बोने का लक्ष्य है। मटर, अलसी तथा जौं की बुवाई क्रमश: 58, 52 एवं 30 हजार हेक्टेयर में करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: Krishak Jagat