मजबूत मानसून, किसानों को देगा सुकून

April 01 2019

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस बार मानसून मजबूत रहेगा, इसलिये चिंता करने की जरूरत नहीं है। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि अल नीनो की संभावना के कारण मानसून कमजोर रह सकता है। एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के लिए मानसून की मतबूती अत्यंत आवश्यक है।  देश के वरिष्ठ मौसम अधिकारी ने कहा कि भारत की 2.6 खरब डालर की अर्थव्यवस्था कृषि पर ज्यादा आधारित है इसलिए अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मजबूत मानसून का हेाना अत्यावश्यक है। अधिकारी ने बताया कि देश के दक्षिणी भाग केरल में मानसून एक जून तक पहुंच जाएगा और राजस्थान समेत देश के कई भागों में सितंबर तक झमाझम बारिश कर सकता है। देश की लगभग आधी कृषि भूमि परंपरागत सिंचाई साधनों से वंचित है, इसलिए वह वर्षा पर ज्यादा आश्रित है।

मौसम विभाग के महानिदेशक श्री केजे रमेश ने कहा, अभी से यह कहना जल्दबाजी होगा कि मानसून का पैटर्न कैसा होगा, लेकिन यह पक्का है और यह सभी मौसम विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अल नीनो का असर नहीं दिखाई दे रहा है। अलनीनो की वजह से दक्षिणपूर्व एशिया समेत भारत में खराब मानसून के कारण सूखे की आशंका जताई गई थी।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

स्रोत: Krishak Jagat