धान की खरीद शुरू, पहले दिन डीएफएससी ने खरीदा 1137 क्विंटल

September 26 2023

अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में धान खरीद शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन डीएफएससी एजेंसी ने 1137 क्विंटल धान खरीदा। डीएफएससी एजेंसी की तरफ से इंस्पेक्टर मिनाक्षी व उनका स्टाफ पहुंचा। उन्होंने धान की ढेरी का जायजा लिया और इसके बाद खरीद की। मंडी में अभी तक 19 हजार 900 क्विंटल धान आ चुका है। सोमवार को 4510 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा। पिछले कई दिनों से नई अनाज मंडी शहर में धान आ रहा है। धान में नमी के चलते किसान फसल को सूखा रहे थे और अब खरीद शुरू हुई है।

दरअसल, जुलाई माह में आई बाढ़ के कारण कई जगहों पर धान की फसल को दोबारा लगाया गया है। इस वजह से उन एरिया में इस बार धान की फसल पकने में थोड़ा समय लेगी। नग्गल क्षेत्र में बाढ़ की वजह से किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ था। खेतों में धान की खड़ी फसल बरसाती पानी में कई दिनों तक डूबी रही थी और किसानों ने दोबारा धान की फसल की रोपाई की थी। वहीं 15 सितंबर के बाद से ही मौसम में नमी चल रही है, जिसका असर खेतों में धान के पकने पर भी होगा।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है। 
स्रोत: अमर उजाला