श में रबी फसलों की बुवाई का सामान्य क्षेत्रफल 622.10 लाख हेक्टेयर रखा गया है। कृषि मंत्रालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष रबी की बुवाई अभी तक 21.37 लाख हेक्टेयर में हो पाई है। तिलहनी फसलों में 22 अक्टूबर की स्थिति में सरसों की बुवाई 14.48 लाख हेक्टेयर में हो गई है। सरसों का कुल सामान्य क्षेत्र 59.44 लाख हेक्टेयर है। देश में रबी में तिलहनी फसलों का कुल क्षेत्र 75.45 लाख हेक्टेयर है। वहीं गेहूं का सामान्य रकबा 303.06 हेक्टेयर और चना का क्षेत्र 92.77 लाख हेक्टेयर है। कई प्रदेशों में मानसून असामान्य रूप से लंबा खिंच जाने के कारण खरीफ फसलों की कटाई प्रभावित हुई है, वहीं रबी फसलों की अगेती बुवाई भी पिछड़ गई है। आने वाले सप्ताह और दीपावली त्यौहार के बाद बुवाई में तेजी आएगी।
इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।
स्रोत: Krishak Jagat