खरीफ में धान उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर विचार

April 30 2019

खरीफ 2019 में धान का उत्पादन बढ़ाने के लिए कतार बोनी, एसआरआई पद्धति तथा संकर किस्मों का उपयोग कर विस्तार किया जाएगा। यह रणनीति गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में बनाई गई। बैठक में कृषि आयुक्त भारत सरकार डॉ. एस.के. मलहोत्रा ने प्रस्तुतिकरण दिया। इसके साथ ही दलहन, तिलहन एवं न्यूट्रीसीरियल का उत्पादन बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

जानकारी के मुताबिक बैठक में कृषि जलवायु क्षेत्रवार योजनाएं बनाकर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। वर्ष 2019-20 में खरीफ- रबी की प्रमुख फसलों के उत्पादन लक्ष्य तय किए गए इसमें धान 116 मिलियन टन, दलहनी फसलों का उत्पादन 26.3 मिलियन टन,  तिलहनी फसलों का 36.10 मिलियन टन, कपास 35.75 मिलियन टन तय किया गया। हालांकि यह उत्पादन के अनुमानित लक्ष्य है फिर भी इसकी पूर्ति के लिए रणनीति के मुताबिक प्लान तैयार कर लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया।

बैठक में खरीफ 2019 के लिए उर्वरक व्यवस्था के तहत देश भर में यूरिया 164.07 लाख टन, डीएपी 51.21 लाख टन, एमओपी 20.38 लाख टन, एनपीके 52.96 लाख टन एवं एसएसपी 25.05 लाख टन का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में मक्के पर आने वाले रोग फॉल आर्मी वर्म की रोकथाम पर भी विचार किया गया।

उत्पादन के अनुमानित लक्ष्य (मिलियन टन)

 

फसल

खरीफ

रबी

कुल

 

2019

2019-20

 

गेहूं

-

100.5

100.5

धान

102

14

116

ज्वार

2.1

2.8

4.9

बाजरा

9.5

-

9.5

मक्का

21.3

7.6

28.9

रागी

2.3

-

2.3

लघु धान्य

0.6

-

0.6

जौ

-

2.1

2.1

कुल मोटा अनाज

35.8

12.5

48.3

कुल दलहन

10.1

16.2

26.3

कुल अनाज

147

143.2

291.1

कुल तिलहन

25.84

10.26

36.1

कपास (मि.बॉल)

35.75

-

35.75

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: कृषक जगत