कृषि यंत्र से फसल की पैदावार में होगा इजाफा

February 20 2020

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में एक दिवसीय तकनीकी एवं यंत्र प्रदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कृषि में यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा इन कृषि यंत्रों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करना था। इस तकनीकी एवं यंत्र प्रदर्शन मेले में खेत की जोताई से लेकर फसलों की कटाई एवं गहाई तक में प्रयुक्त होने वाले कृषि यंत्रों की तकनीकी कार्यपद्घति का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस मेले का शुभारंभ कुलपति डॉ. एसके पाटील ने किया। मेले में रायपुर और आस-पास के जिलों से आए किसानों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उपकरणों की कार्यपद्घति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में निरंतर घटती मानव श्रम की उपलब्धता को देखते हुए कृषि में यंत्रों का उपयोग करने से फसल की पैदावार में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने कृषि यंत्रों को किराये पर देकर अथवा कृषि यंत्रों मदद से खेती की विभिन्ना प्रक्रियाओं को ठेके पर संपादित कर अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं।


इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: नई दुनिया