कृषि उपज मंडी सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेगी

April 08 2020

किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कवर्धा की कृषि उपज मंडी किसानों के लिए खोल दी गई हैं। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने किसानों को उनके उपज की सही दाम मिल सके इसके लिए कृषि उपज मंडी तालपुर को खोलने के निर्देश दिए है। मंडी खोलने का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक निर्धारित की गई है। कवर्धा अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता ने बताया कि किसानों द्वारा उत्पादित खाद्यान्न सामाग्रियों को सही दाम मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से मंडी खोली गई है। उन्होंने बताया कि मंडी में आने वाले सभी किसानों को सबसे पहले संबंधित ग्राम सचिव से प्रमाण पत्र लेना होगा, ताकि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन के दौरान किसानों को कवर्धा आने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग को इसकी सूचना भी दे दी गई है। मंडी में आने वो सभी किसानों को शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।


इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: नई दुनिया