अजमेर, चुरू, जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर कड़ाके की ठंड की चपेट में, जल्द राहत कि उम्मीद नहीं

December 17 2019

बीते दो दिनों में राजस्थान सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया, चूरू में 13.8 डिग्री, पिलानी में 13.2 डिग्री और श्रीगंगानगर में 14 डिग्री। बीकानेर में तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम देखा गया।

वहीं बाड़मेर में दिन का तापमान 24 डिग्री और जोधपुर और फलोदी में दिन का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ (दिन में शीत लहर) की स्थिति देखी जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ के पारित होने के बाद, हिमलाय की बर्फीली पहाड़ियों से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों तक पहुँच रहीं हैं। इनके चलते, दोनों न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

बीते दिन, न्यूनतम तापमान एकल अंकों में दर्ज किए गए हैं, जहां अजमेर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, चूरू 7.6 डिग्री और चित्तौड़गढ़ 7.2 डिग्री।

इन ठंडी हवाओं के जारी रहने के साथ, यह संभावना है कि 19 दिसंबर तक, राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में दिन के समय शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी और साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

अगला पश्चिमी विक्षोभ 18 दिसंबर के आसपास उत्तर भारत की पहाड़ियों को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण, हवा की दिशा में बादलाव आएगा और आसमान में बादल छाएँ रहेंगे। हमें उम्मीद है कि उस समय न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा से सटे राजस्थान के उत्तरी भागों में 20 और 21 दिसंबर के आसपास गरज के साथ हल्की बारिश हो सकते हैं। मगर इन गतिविधियों कि संभावनाएँ बहुत क्षीण हैं।

 

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह खबर अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है।

स्रोत: स्काई मेट वैदर